{"_id":"5cdad439bdec2207863aaf90","slug":"devotees-injured-in-kedarnath-dham-after-skid-in-snowfall-sdrf-help-them","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ धाम में बर्फबारी बनी मुसीबत, फिसलकर घायल हो रहे तीर्थयात्री, मदद में लगे एसडीआरएफ के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ धाम में बर्फबारी बनी मुसीबत, फिसलकर घायल हो रहे तीर्थयात्री, मदद में लगे एसडीआरएफ के जवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 15 May 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
केदारनाथ में यात्रियों की मदद करते एसडीआरएफ के जवान
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केदारनाथ यात्रा में एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स) गौरीकुंड से केदारनाथ तक यात्रियों की मदद में जुटी है। फोर्स की पांच टीमें तैनात हैं, जिसमें एक-एक मेडिकल के लोग भी हैं। सोनप्रयाग, गौरीकुंड, भीमबली, लिनचोली और केदारनाथ में एसडीआरएफ की एक-एक टीमें तैनात हैं, जिसमें एक-एक सब इंस्पेक्टर, एक-एक हेड कांस्टेबल और 8-8 कांस्टेबल सहित एक-एक मेडिकल से जुड़ा सदस्य शामिल है।
2 of 7
केदारनाथ में यात्रियों की मदद करते एसडीआरएफ के जवान
- फोटो : एएनआई
केदारनाथ यात्रा शुरू होने के दिन से ये जवान, यात्रियों की मदद करने में जुटे हैं। लिनचोली में तैनात टीम प्रभारी एसआई विनीत दुबे ने बताया कि बीते चार दिनों में केदारनाथ से जंगलचट्टी 50 से अधिक यात्रियों की मदद की जा चुकी है। जिसमें घोड़े से गिरकर घायल हुए यात्रियों को प्राथमिक उपचार भी दिया गया। उन्होंने बताया दो जवान दिनभर पैदल मार्ग पर रेकी करते हुए यात्रियों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। अगर, किसी यात्री को कोई दिक्कत है, तो उसे तत्काल मदद दी जा रही है।
3 of 7
केदारनाथ में यात्रियों की मदद करते एसडीआरएफ के जवान
- फोटो : एएनआई
लगातार पांचवें दिन केदारनाथ में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। इस दौरान रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश की बौंछारें गिरी। बीते सोमवार की रात्रि को भी यहां तेज बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
केदारनाथ में बच्चे को गोद में ले जाता एसडीआएफ का जवान
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार तड़के से केदारनाथ में हल्की बारिश होती रही। दिन चढ़ने के साथ दिन में धाम में कई बार बर्फबारी हुई, जिससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खराब मौसम के कारण यहां तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बर्फबारी के कारण वहां फिसलन बढ़ गई है।
विज्ञापन
5 of 7
केदारनाथ में एक दूसरे का हाथ पकड़कर बर्फ पर चलते तीर्थयात्री
- फोटो : अमर उजाला
यहां अधिकतम पारा आठ और न्यूनतम माइनस तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट मोहित उनियाल ने बताया कि खराब मौसम के कारण केदारपुरी में ठंड बढ़ गई है। बावजूद, यात्रियों में बाबा के दर्शनों को लेकर उत्साह बना हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।