फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस ने पकड़ी नकली शराब की फैक्ट्री, बरामद हुआ बड़ा जखीरा, तस्वीरों में देखें...

Wed, 15 May 2019 12:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 15 May 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Police caught fake liquor factory and huge amount of liquor in dehradun
अमर उजाला

पुलिस ने हरिद्वार बाईपास पर एक वर्कशॉप की पहली मंजिल पर चल रही नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सरगना समेत चार लोगाें को मौके से गिरफ्तार कर शराब का जखीरा बरामद किया है। फैक्ट्री से ड्रमों में भरी 400 लीटर स्प्रिट अल्कोहल और देसी शराब के पव्वों की 65 पेटी बरामद की गई हैं।

Police caught fake liquor factory and huge amount of liquor in dehradun
अमर उजाला

यहां बनने वाली नकली शराब की आपूर्ति ऋषिकेश और पहाड़ी क्षेत्राें में होती थी। पकड़े गए लोगों में तीन यूपी के बुलंदशहर और चौथा आरोपी हरियाणा के जगाधरी का बताया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि इस संबंध में मिली सूचना के आधार पर जांच के लिए एसओजी प्रभारी ऐश्वर्य पाल, रानी पोखरी थानाध्यक्ष पीडी भट्ट और नेहरू कालोनी एसओ दिलबर नेगी की संयुक्त टीम गठित की गई थी।

Police caught fake liquor factory and huge amount of liquor in dehradun
अमर उजाला

सूचना की पुष्टि होने के बाद मंगलवार शाम वर्कशॉप पर छापा मारा गया, जहां पर शराब की पेकिंग करते हुए चार लोगाें को गिरफ्तार किया गया। इनमें संजय निवासी सैदपुर बुलंदशहर, यतेन्द्र सिंह निवासी सियाली बुलंदशहर, राहुल कुमार निवासी मांगरोल और रविन्द्र पाल सिंह निवासी जड़ौदा गेट जगाधरी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police caught fake liquor factory and huge amount of liquor in dehradun
अमर उजाला

एसएसपी ने बताया कि आरोपी संजय काफी समय से शराब की तस्करी में लिप्त है। संजय ने हरियाणा के रविंद्र पाल के साथ अधिक मुनाफा कमाने के लिए यह फैक्ट्री शुरू की थी। आरोपियों ने वर्कशॉप किराए पर लेने के साथ पहली मंजिल का हिस्सा अपने निजी प्रयोग के लिए लिया। इसी हिस्से में फैक्ट्री शुरू की गई। कच्चा माल सोनू सरदार और रविंद्र पाल लाते थे। (पकड़े गए आरोपी)

विज्ञापन
Police caught fake liquor factory and huge amount of liquor in dehradun
अमर उजाला

संजय शराब के लेबल, हॉलमार्क और स्टीकर शामली से छपवा कर लाता था। कबाड़ियाें के माध्यम से शराब की खाली बोतलों और पव्वों की व्यवस्था की जाती थी। दोनों ने मुनाफा बढ़ने पर यतेन्द्र और राहुल को भी अपने साथ जोड़ लिया था। मौके से खाली पव्वों के छह कट्टे, खाली बोतलों के चार कट्टे, ढक्कन लगाने वाली मशीन, कई कंपनियों के लेबल, रेपर, हॉलमार्क, स्टिकर, पानी की बीस बोतल, एल्कोमीटर, आदि भी बरामद हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed