फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षाबंधन पर यहां होगा अनोखा युद्घ, एक दूसरे की जान के प्यासे हो जाते हैं लोग, पढ़िए रोचक कहानी!

Mon, 07 Aug 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 07 Aug 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
devidhura bagwal stone war in uttarakhand on raksha bandhan
बग्वाल में सीसीटीवी लगेगा - फोटो : अमर उजाला

भारत में कई ऐसी जगह हैं जो अपनी अनोखी परंपराओं के कारण व‌िश्वव‌िख्यात हैं। ऐसी ही एक परम्परा रक्षाबंधन के द‌िन न‌िभाई जाती है। जहां एक अनोखा युद्घ खेला जाता है। ज‌िसमें लोग एक दूसरे की जान के प्सासे हो जाते हैं।

devidhura bagwal stone war in uttarakhand on raksha bandhan
devidhura mela

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में मां वाराही धाम में श्रावणी पूर्णिमा (रक्षाबंधन के दिन) को यहां के स्थानीय लोग चार दलों में विभाजित होकर पत्थरों से युद्घ करते हैं।

devidhura bagwal stone war in uttarakhand on raksha bandhan
bagwal war - फोटो : AmarUjala

इन चार दलों को खाम कहा जाता है, जिनमें क्रमशः चम्याल खाम, बालिक खाम, लमगडिया खाम, और गडहवाल होते हैं। ये चार दल दो समूहों में बंट जाते हैं और इसके बाद युद्ध होता है जिसमें पत्थरों को अस्त्र के रूप में उपयोग किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
devidhura bagwal stone war in uttarakhand on raksha bandhan
bagwal war - फोटो : AmarUjala

इस पत्थरमार युद्ध को स्थानीय भाषा में ‘बग्वाल’ कहा जाता है। यह बग्वाल कुमाऊं की संस्कृति का अभिन्न अंग है। श्रावण मास में पूरे पखवाड़े तक देवीधुरा में मेला लगता है। हालांक‌ि प्रशासन ने अब इस परंपरा में बदलाव करते हुए फूलों से बग्वाल खेलने के न‌िर्देश द‌िए है। करीब पांच कुंतल नाशपाती व दो कुंतल फूलों से बग्वाल खेली जाएगी। कुछ साल पहले तक यहां पत्थरों से बग्वाल खेली जाती थी और इसमें कई लोग सिर फूटने से घायल हो जाते थे। 
 

विज्ञापन
devidhura bagwal stone war in uttarakhand on raksha bandhan
bagwal war - फोटो : AmarUjala

​जहां सबके लिये यह दिन रक्षाबंधन का दिन होता है वहीं देवीधुरा के लिये यह दिन पत्थर-युद्ध अर्थात 'बग्वाल का दिवस' होता है। इस पाषाण युद्ध है जिसको देखने देश के कोने-कोने से दर्शनार्थी आते हैं। इस पाषाण युद्ध में चार खानों के दो दल एक दूसरे के ऊपर पत्थर बरसाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed