फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: आपके शहर के इस पार्क का हो चुका है कायाकल्प, खूबसूरत नजारों के साथ ही देख सकेंगे ये खास शो

Thu, 20 Oct 2022 02:06 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 20 Oct 2022 02:06 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Park Inauguration of Light and Show at Dr. Shyama Prasad Mukherjee Park Uttarakhand news in hindi
पार्क का हुआ शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने राजपुर स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी पार्क में लाइट एंड शो का उद्घाटन किया। इसी के साथ पार्क को जनता को समर्पित कर दिया गया। बुधवार देर शाम मंत्री डॉ अग्रवाल राजपुर स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने पार्क में लाइट एंड साउंड शो के रिमोट का बटन दबाकर शुभारंभ किया।



इस दौरान मां गंगा पर आधारित 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। जिसमें मां गंगा के स्वर्ग से धरती पर अवतरित होने तक की कहानी दिखाई गई। साथ ही उत्तराखंड को धरती का स्वर्ग दिखाया गया। इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने बताया कि करीब सवा तीन करोड़ रुपये की लागत से पार्क का जीर्णोद्धार किया गया है। इसका मुख्य आकर्षण लाइट एंड साउंड शो है, प्रतिदिन शाम को दो शो लाइट एंड साउंड के दिखाए जाएंगे। इसका न्यूनतम चार्ज भी लिया जाएगा।

Dehradun Park Inauguration of Light and Show at Dr. Shyama Prasad Mukherjee Park Uttarakhand news in hindi
मंत्री ने किया पार्क का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
डॉ अग्रवाल ने कहा कि गंगा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री के जरिए लोगों को पौराणिक कथाओं का ज्ञान होगा। मां गंगा के प्रति नई युवा पीढ़ी की आस्था बढ़ेगी।
Dehradun Park Inauguration of Light and Show at Dr. Shyama Prasad Mukherjee Park Uttarakhand news in hindi
देहरादून पार्क के शुभारंभ पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के सामान्य ज्ञान में भी वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Park Inauguration of Light and Show at Dr. Shyama Prasad Mukherjee Park Uttarakhand news in hindi
लाइट एंड साउंड शो - फोटो : अमर उजाला

डॉ अग्रवाल ने बताया कि इसके अलावा पार्क के आकर्षण चिल्ड्रन पार्क, कैफेटेरिया, पुश्ता गार्डन, गजेबो, टोपारी गार्डन, चिपको आंदोलन पर आधारित वृक्षों का संग्राक्षरण है।

ये भी पढ़ें...चंपावत:  हॉस्टल में जबरन काटे छात्रों के बाल, फिर डंडे से बुरी तरह पीटा, वार्डन की बर्बरता देख भागा छात्र

विज्ञापन
Dehradun Park Inauguration of Light and Show at Dr. Shyama Prasad Mukherjee Park Uttarakhand news in hindi
लाइट एंड साउंड शो लाइट एंड साउंड शो - फोटो : अमर उजाला

डॉ अग्रवाल ने बताया कि पार्क में शौचालय (महिला पुरुष /विकलांग), पेयजल की सुविधा, पार्किंग, कैन्टीन की सुविधा भी दी जाएगी। डॉ अग्रवाल ने पार्क में स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के फोकस लाइट को बढ़ाने के लिए भी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed