फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traffic will be diverted for six hours today due to a ceremonial procession

Dehradun News: शोभायात्रा के चलते आज छह घंटे बदला रहेगा यातायात

Mon, 26 Oct 2026 02:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Traffic will be diverted for six hours today due to a ceremonial procession
देहरादून। वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके मद्देनजर दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। शोभायात्रा के आगे बढ़ने के साथ ही अलग-अलग स्थानों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। दून पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

शोभायात्रा नगर निगम कार्यालय से शुरू होकर बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, घंटाघर, पलटन बाजार, राजा रोड कट, द्रोण कट और दून चौक होते हुए वापस नगर निगम कार्यालय पहुंचेगी। शोभायात्रा के दौरान तहसील चौक, दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक, प्रिंस चौक, द्रोण कट और दून चौक पर बैरियर लगाकर यातायात नियंत्रित किया जाएगा।शोभायात्रा नगर निगम कार्यालय से रवाना होने पर तहसील चौक और दून चौक से बुद्धा चौक जाने वाले वाहनों को दर्शनलाल चौक की ओर से भेजा जाएगा। शोभायात्रा के बुद्धा चौक पार करने पर यहां से दर्शनलाल चौक जाने वाले वाहनों को लैंसडाउन चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद शोभायात्रा के दर्शनलाल चौक पार करने पर यहां से घंटाघर जाने वाले वाहनों को भी लैंसडाउन चौक होकर जाना होगा। शोभायात्रा के घंटाघर से पलटन बाजार में प्रवेश करने पर इन स्थानों पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा। आगे शोभायात्रा के राजा रोड कट पार करने पर प्रिंस चौक से द्रोण कट जाने वाले वाहनों को चंदर नगर कट से भेजा जाएगा। द्रोण कट पार करने के बाद दून चौक जाने वाले यातायात को तहसील चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, शोभायात्रा के दून चौक पार करने पर तहसील चौक से दून चौक जाने वाले वाहनों को दर्शनलाल चौक की ओर से भेजा जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान संबंधित मार्गों पर जाने से पहले यातायात व्यवस्था का ध्यान रखें और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed