फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Secretariat to get sx storey building worth 59.34 crore construction target set for march 2027

उत्तराखंड: देहरादून सचिवालय को मिलेगी नई इमारत की सौगात, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

Mon, 26 Oct 2026 02:59 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 26 Oct 2026 02:59 PM IST
सार

देहरादून सचिवालय में जगह की कमी दूर करने और सुविधाएं बढ़ाने के लिए छह मंजिला वैकल्पिक भवन तैयार किया जा रहा है। विश्वकर्मा भवन के पास बन रहे इस भवन पर 59.34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें पार्किंग, अधिकारियों के कार्यालय, बैठक कक्ष, बैंक और डाकघर जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Dehradun Secretariat to get sx storey building worth 59.34 crore construction target set for march 2027
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सूचना

विस्तार

सचिवालय परिसर में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विश्वकर्मा भवन के समीप 59.34 करोड़ रुपये से छह मंजिला वैकल्पिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। भवन में अधिकारियों के कार्यालयों, बैठक कक्षों, बैंक, डाकघर और पार्किंग की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इस भवन के बनने से सचिवालय में कार्यालय व्यवस्थाओं के लिए जगह उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

राज्य संपत्ति विभाग ने 26 मार्च 2025 को भवन निर्माण का शासनादेश जारी किया गया था। भवन निर्माण की कुल स्वीकृत लागत 59.34 करोड़ रुपये है। इसमें 41.27 करोड़ रुपये सिविल कार्यों और 18.07 करोड़ रुपये विद्युतीकरण के लिए निर्धारित हैं। भवन के बेसमेंट में 25 कारों और 100 दोपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन


इससे सचिवालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों के वाहनों के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होगा। ग्राउंड फ्लोर पर भारतीय स्टेट बैंक, डाकघर, एक्सटेंशन लॉबी और प्रतीक्षालय की सुविधा प्रस्तावित है। इससे सचिवालय आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को बैंकिंग व डाक संबंधी कार्यों के लिए सुविधाजनक स्थान मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पहली और दूसरी मंजिल पर अनुभाग कार्यालय

पहली मंजिल पर सात अनुभाग कार्यालयों और चार अनुसचिव कार्यालयों का प्रावधान किया गया है। दूसरी मंजिल में भी कार्यालय व्यवस्था प्रस्तावित है। तीसरी व चौथी मंजिल पर पांच अपर सचिवों के कार्यालय, उनके स्टाफ कार्यालय, संयुक्त सचिवों के कार्यालय और एक बैठक कक्ष की व्यवस्था होगी। पांचवीं मंजिल पर सात सचिव कार्यालयों के साथ स्टाफ कार्यालय, प्रतीक्षालय और बैठक कक्ष बनाया जाएगा। इस तरह भवन में विभिन्न स्तरों के अधिकारियों के लिए कार्यालय और आवश्यक सहयोगी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। परियोजना का काम 60 प्रतिशत हो चुका है। सरकार ने मार्च 2027 निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें...महर्षि वाल्मीकि जयंती: अखिलेश और राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी, बोले-उत्तराखंड के मान-सम्मान से बड़ा कुछ नहीं

आधुनिक सुविधाओं से मजबूत होगी सचिवालय की व्यवस्था : सचिव

सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देशों के अनुरूप सरकारी कार्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। निर्माण कार्य की लगातार समीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed