फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंपावत: हॉस्टल में जबरन काटे छात्रों के बाल, फिर डंडे से बुरी तरह पीटा, वार्डन की बर्बरता देख भागा छात्र

Thu, 20 Oct 2022 03:03 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लोहाघाट (चंपावत)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लोहाघाट (चंपावत)। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 20 Oct 2022 03:03 PM IST
विज्ञापन
Warden forcibly cut the hair of students in the hostel beat them up badly Champawat Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट के हॉस्टल में वार्डन पर छात्रों के बाल काटने और मारपीट करने का आरोप लगा है। इस प्रताड़ना से परेशान छात्र रात को थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपी वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रधानाचार्य ने आरोपी वार्डन को निलंबित कर दिया है।



 छात्रों ने आरोप लगाया कि वार्डन महेंद्र सिंह घरती ने मंगलवार देर रात नौ बजे अपने हाथ से ही सभी छात्रों के बाल काटने शुरू कर दिए। मंगलवार होने की वजह से छात्रों ने बाल कटाने से मना किया तो आरोप है कि वार्डन महेंद्र सिंह भड़क गए। उन्होंने छात्रों के बाल जबरदस्ती काटने के साथ ही डंडे से पिटाई शुरू कर दी।

एक छात्र को बुरी तरह से पीट दिया। वह हॉस्टल से भाग गया। छात्र के भागने के बाद कुछ छात्र लोहाघाट थाने में पहुंच गए। उन्होंने एसओ जसबीर सिंह चौहान को घटना की जानकारी दी। इसके बाद छात्र की खोज के लिए पुलिस को लगाया गया लेकिन पता चला कि वह विद्यालय परिसर में ही है।

Warden forcibly cut the hair of students in the hostel beat them up badly Champawat Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इस बीच प्रधानाचार्य गोपाल राम भी थाने पहुंचे। वह छात्रों को समझाकर विद्यालय ले गए।

Warden forcibly cut the hair of students in the hostel beat them up badly Champawat Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
सीओ विपिन पंत ने कहा कि छात्रों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Warden forcibly cut the hair of students in the hostel beat them up badly Champawat Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर, वार्डन महेंद्र सिंह घरती ने छात्रों की ओर से लगाए आरोपों को निराधार बताया है। 

ये भी पढ़ें...केदारनाथ हादसा: 'हाथ कांप रहे थे...धड़कने तेज थीं' सागर बोले- मेरी पहली यात्रा में जुड़ गईं खौफनाक यादें

विज्ञापन
Warden forcibly cut the hair of students in the hostel beat them up badly Champawat Uttarakhand news in hindi
सस्पेंड

प्रधानाचार्य गोपाल राम का कहना है कि छात्रों की शिकायत के बाद आरोपी संविदा वार्ड महेंद्र सिंह घरती को निलंबित कर दिया है। उन्हें 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed