फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   CM Dhami targets congress samajwadi party alliance over akhilesh yadav remarks on uttarakhand

महर्षि वाल्मीकि जयंती: अखिलेश और राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी, बोले-उत्तराखंड के मान-सम्मान से बड़ा कुछ नहीं

Mon, 26 Oct 2026 01:52 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 26 Oct 2026 01:52 PM IST
सार

देहरादून में महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव के उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहने संबंधी बयान और राहुल गांधी की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर कथित टिप्पणी का जिक्र करते हुए कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
CM Dhami targets congress samajwadi party alliance over akhilesh yadav remarks on uttarakhand
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम की ओर से आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा के कार्यक्रम में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कह रहे हैं, जबकि यहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या वह अखिलेश यादव के बयान से सहमत है।

विज्ञापन


अगर सहमत नहीं है तो उसे अपनी बात स्पष्ट करनी चाहिए। गठबंधन की मजबूरी हो सकती है, लेकिन उत्तराखंड की जनता की ऐसी कोई मजबूरी नहीं है कि वह यहां किसी को पैर जमाने की जगह दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के मान-सम्मान और गौरव से बड़ा कुछ नहीं है।
विज्ञापन


मसूरी और खटीमा गोलीकांड का किया जिक्र
उन्होंने मुजफ्फरनगर, मसूरी और खटीमा गोलीकांड का जिक्र करते हुए कहा कि ये घटनाएं उस समय हुईं, जब अखिलेश यादव और राहुल गांधी के पिता मुख्यमंत्री थे। धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनका जन्म उत्तराखंड में हुआ है। उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत की ताकत बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और देश की सेवा में समर्पित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून: अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज, राज्यपाल दुष्यंत गौतम पर टिप्पणी का मामला

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भी उनके बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कांग्रेस के नेता इस पर कुछ नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस राहुल गांधी की टिप्पणियों से सहमत नहीं है तो उसके नेताओं को सामने आकर अपनी बात रखनी चाहिए, लेकिन वे चुप्पी साधे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed