फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand chakrata rajma and turmeric to reach canada UAE through amazon global and walmart

उत्तराखंड: विदेशी भी चखेंगे प्रदेश की राजमा और हल्दी का स्वाद, कनाडा-यूएई के बाजारों में बढ़ रही मांग

Mon, 26 Oct 2026 02:11 PM IST
Renu Saklani अमित शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमित शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 26 Oct 2026 02:11 PM IST
सार

उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ाने जा रहे हैं। अमेजन ग्लोबल और वॉलमार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए चकराता का राजमा और राज्य की हल्दी कनाडा व संयुक्त अरब अमीरात के बाजारों में उपलब्ध कराने की तैयारी है। नवंबर के अंत तक इन बाजारों में उत्पाद पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Uttarakhand chakrata rajma and turmeric to reach canada UAE through amazon global and walmart
राजमा - फोटो : AI

विस्तार

अमेजन ग्लोबल और वॉलमार्ट जैसे अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्मों के जरिये उत्तराखंड की हल्दी और चकराता राजमा अब कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात के बाजारों में भी उपलब्ध होंगे। हाउस ऑफ हिमालयाज और इन कंपनियों के बीच बातचीत अंतिम दौर में है और नवंबर के अंत तक ये उत्पाद इन बाजारों में उपलब्ध हो जाएंगे।

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कंपनियों के माध्यम से उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद पहले ही अमेरिका में उपलब्ध हो चुके हैं। अब इनका दायरा दूसरे देशों तक बढ़ाने की तैयारी है। कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात के बाद इन उत्पादों को यूरोप के विभिन्न देशों में भी पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। न्यूजीलैंड स्थित भारतीय दूतावास के जरिये राज्य के उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया जा रहा है। इन प्रयासों के सफल रहने से इन देशों में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की मांग बढ़ेगी और इसका सीधा लाभ उत्तराखंड के किसानों और महिलाओं को मिलेगा।

विज्ञापन

हथकरघा और कलात्मक वस्तुओं को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में खूब पसंद किया जा रहा
वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा मांग के आधार पर बात करें तो उत्तराखंड की हल्दी और चकराता राजमा सबसे ज्यादा लोगों की पसंद बन रहे हैं। अमेजन ग्लोबल और वॉलमार्ट पर इन्हीं उत्पादों की सबसे ज्यादा मांग है। इसके अलावा मुनस्यारी राजमा, लाल चावल, पहाड़ी दाल भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इन कृषि उत्पादों के अलावा हथकरघा और कलात्मक वस्तुओं को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाउस ऑफ हिमालयाज के माध्यम से सरकार ने पहाड़ी उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया था जो काफी सफल रहा है। अब तक छह करोड़ रुपये से अधिक के स्थानीय उत्पादों की हाउस ऑफ हिमालयाज के माध्यम से बिक्री की जा चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलने से किसानों-महिलाओं को अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढे़ं...महर्षि वाल्मीकि जयंती: अखिलेश और राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी, बोले-उत्तराखंड के मान-सम्मान से बड़ा कुछ नहीं

उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अच्छी मांग है। बड़े प्लेटफॉर्म पर इन्हें उपलब्ध कराने से इनकी मांग में तेज बढ़ोतरी होगी और किसानों-महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। उत्तराखंड के उत्पाद दुनिया के हर बाजार में उपलब्ध हों और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। - झरना कामठान, अपर सचिव, ग्राम्य विकास विभाग
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed