{"_id":"60eeff129546ab4bab5cbc54","slug":"dehradun-news-state-agitators-protest-and-governor-house-march-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देहरादून: राजभवन कूच के लिए निकले आंदोलनकारियों की पुलिस से झड़प, सड़क पर बैठकर दिया धरना, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: राजभवन कूच के लिए निकले आंदोलनकारियों की पुलिस से झड़प, सड़क पर बैठकर दिया धरना, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 14 Jul 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आंदोलनकारियों का राजभवन कूच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण की मांग पूरी न होने से देहरादून में गुस्साए राज्य आंदोलनकारियों ने राजभवन कूच कर प्रदर्शन किया। राजभवन से पहले पुलिस ने बैरियर लगा आंदोलनकारियों को रोका तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। इसके बाद आंदोलनकारी सड़क पर बैठ गए और धरना-प्रदर्शन किया।
बुधवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलकारी मंच के बैनर तले आंदोलनकारी बहल चौक पर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए आंदोलनकारी राजभवन कूच करने के लिए बढ़े। पुलिस ने हाथीबड़कला के पास बैरिकेडिंग लगा उन्हें रोक दिया।
आंदोलनकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2015 में गैरसैंण विधानसभा सत्र में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण विधेयक को मंजूरी दी गई थी और अग्रिम कार्यवाही के लिए राज्यपाल को भेजा था, लेकिन छह साल बाद भी इस संबंध में राज्यपाल की ओर से कोई कार्यवाई नहीं की गई।
इससे आंदोलनकारियों में भारी आक्रोश है। आंदोलनकारियों ने कहा कि 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण विधेयक राजभवन में लंबित होने से कई राज्य आंदोलनकारियों को नौकरी से वंचित होना पड़ रहा है।
इतना ही नहीं पूर्व में विभिन्न सरकारी सेवा में आरक्षण के तहत परीक्षा पास करने वाले राज्य आंदोलनकारी भी नौकरी की अपेक्षा में दर-दर भटक रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में जगमोहन सिंह नेगी, धीरेंद्र प्रताप, रविंद्र जुगरान, वीरेंद्र पोखरियाल, विजय प्रसाद मल्ल, जयदीप सकलानी, अजय राणा, भुवनेश्वरी नेगी, प्रमिला रावत, शकुंतला रावत, सुलोचना भट्ट समेत सैकड़ों आंदोलनकारी मौजूद रहे।
2 of 5
आंदोलनकारियों का राजभवन कूच
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण न मिलने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के हित में जो भी कदम उठाए गए, वह कांग्रेस सरकार ने उठाए थे।
3 of 5
राजभवन कूच के दौरान धरने पर बैठे आंदोलनकारी
- फोटो : अमर उजाला
भविष्य में भी कांग्रेस की सरकार आने पर राज्य आंदोलनकारियों के सपनों और आकांक्षाओं के अनुरूप गैरसैंण को स्थायी राजधानी से लेकर आंदोलनकारियों के हित में तमाम कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजभवन कूच के दौरान धरने पर बैठे आंदोलनकारी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि 2015 में आंदोलनकारियों को आरक्षण का विधेयक गैरसैंण विधानसभा सत्र में पास किया गया था, उस वक्त वे राज्य के गृहमंत्री थे। मुख्यमंत्री हरीश रावत की अध्यक्षता में विधानसभा में सर्वसम्मति से 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का बिल पास हुआ था लेकिन बड़े खेद का विषय है कि डबल डीजल इंजन की सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों के सपने पर डाका डाल दिया।
विज्ञापन
5 of 5
आंदोलनकारियों का राजभवन कूच
- फोटो : अमर उजाला
10 प्रतिशत आरक्षण पर राज्य सरकार की कैबिनेट और विधानसभा का प्रस्ताव पिछले पांच सालों से राजभवन में लंबित पड़ा है। उन्होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से अपील की कि वह राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र इस विधेयक पर मुहर लगाकर राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण का लाभ दें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।