प्रदेश में मंगलवार को हुई बारिश ने फिर से कई सड़कों पर आवाजाही ठप कर दी। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण करीब 150 सड़कें बंद हो गईं, लेकिन अच्छी बात यह है कि चारधाम यात्रा मार्ग सहित सभी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खुले हैं। उधर, कुमाऊं में पिथौरागढ़ में कुलागाड़ क्षेत्र में हुई भारी बारिश ने तबाही मचाई है। यहां नाले के उफनाने से 48 मीटर पक्का पुल बह गया। जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। सचिवालय में स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश के कारण कई नदी-नाले उफान पर आ गए। राज्य में करीब 150 सड़कें भूस्खलन और दूसरे कारणों से अवरुद्ध हो गई हैं। इन सड़कों को त्वरित गति से खोलने का काम किया जा रहा है। चमोली में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बड़े-छोटे वाहनों के लिए खुला है, जबकि जनपद में 23 ग्रामीण सड़कें अवरुद्ध हुई हैं।
Uttarakhand Weather: बारिश ने रोक दी प्रदेश में 150 सड़कों पर आवाजाही, चारधाम यात्रा मार्ग खुले, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:37 AM IST
सार
सचिवालय में स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश के कारण कई नदी, नाले उफान पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन