देहरादून में स्वागत रैली में गैस के गुब्बारे फटने से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला और चार कार्यकर्ता झुलस गए। सभी को तत्काल जिला कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका इलाज किया गया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत को सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत का प्रदेशभर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्वागत कर रहे हैं। बुधवार को देहरादून में उनके स्वागत के लिए रैली थी। महानगर युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता सचिवालय के निकट स्थित एक वेडिंग प्वाइंट के सामने एकत्रित हुए थे।
रैली के दौरान धमाका: गैस के गुब्बारे फटने से मची अफरा-तफरी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष घायल
यहां से महानगर कार्यालय तक रैली निकाली जानी थी। दोपहर करीब ढाई बजे प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत वेडिंग प्वाइंट पहुंचे। यहां उन्हें गैस से भरे गुब्बारे हवा में उड़ाकर रैली की शुरुआत करनी थी।इसके लिए जैसे ही वह जीप में पहुंचे और आगे टांगे गुब्बारे खोलने लगे, तभी अचानक कुछ कार्यकर्ताओं ने गुब्बारों पर कलर स्मोक बम लगा दिया।
2 of 5
भाजयुमों की रैली में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
स्मोक बम फटते ही गुब्बारे भी फट गए और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला, प्रदेश कोषाध्यक्ष समर गुप्ता, उत्कर्ष, नवीन कुमार आदि झुलस गए। हादसा होते ही वहां अफरातफरी मच गई।
3 of 5
भाजयुमों की रैली में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
सभी को तत्काल कोरोनेशन जिला अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष फिलहाल सीएमआई अस्पताल में भर्ती हैं। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत को रैली में शिरकत करने के बाद महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था।
4 of 5
भाजयुमों की रैली में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा उनका विकासनगर में भी स्वागत कार्यक्रम था, लेकिन हादसे के बाद फिलहाल सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। रैली भी नहीं हुई। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ता जगह-जगह खड़े थे।
5 of 5
भाजयुमों की रैली में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
रैली को सचिवालय के समीप से घंटाघर होते हुए महानगर कार्यालय तक जाना था। इसलिए कई कार्यकर्ता घंटाघर, कनक चौक आदि स्थानों पर स्वागत के लिए खड़े। हादसे की सूचना मिलते ही वह भी घटनास्थल की दौड़ पड़े।