फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gas balloon burst into chaos BJP Yuva Morcha state president injured

रैली के दौरान धमाका: गैस के गुब्बारे फटने से मची अफरा-तफरी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष घायल

Wed, 07 Sep 2022 03:44 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 07 Sep 2022 03:44 PM IST
सार

शशांक रावत के युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष बनने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह रखा था। रावत जैसे ही ओपन जीप में चढ़े तो उसी दौरान जीप पर बंधे गुब्बारों में आग लग गई और जीप में चढ़े सभी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत आग की चपेट में आने से झुलस गए।

विज्ञापन
Gas balloon burst into chaos BJP Yuva Morcha state president injured
रैली के दौरान हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के स्वागत में निकाले जाने वाली रैली के दौरान हादसा हो गया। गैस के गुब्बारे फटने से शशांक रावत घायल हो गए। मोर्चा के कार्यकर्ता उन्हें कोरोनेशन अस्पताल लाए, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

 
बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रैली में पहुंचे थे। इसी दौरान गैस का गुब्बारा फटने से घायल  हो गए। हादसे के कारण रैली रद्द कर दी गई। दरअसल शशांक रावत के युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष बनने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह रखा था।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...मुलाकात के सियासी मायने: नड्डा से मिलने दिल्ली पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, इस विवाद से जोड़ा जा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत जैसे ही ओपन जीप में चढ़े तो उसी दौरान जीप पर बंधे गुब्बारों में आग लग गई और जीप में चढ़े सभी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत आग की चपेट में आने से झुलस गए। आनन-फानन घायलों को अस्पताल में भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed