फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून के नशा मुक्ति केंद्र में हत्या: तकिया से मुंह दबाया, फिर चम्मच से गर्दन और सीने पर किए वार, तस्वीरें

Thu, 24 Apr 2025 09:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Apr 2025 09:04 PM IST
सार

मृतक अजय को आठ अप्रैल को भर्ती कराया गया था। उसे शराब की लत थी। इसी केंद्र में भर्ती गुरुदीप सिंह और हरमनदीप सिंहि ने बेहरमी से उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Dehradun Meerut Youth Murder in drug de-addiction centre by hitting neck and chest with spoon Photos
नशा मुक्ति केंद्र में हत्या - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के नशा मुक्ति केंद्र कर्मा वेलफेयर सोसाइटी में भर्ती एक व्यक्ति की वहीं पर भर्ती अन्य दो लोगों ने चम्मच से गोदकर हत्या कर दी। प्रेमनगर थानाक्षेत्र के मांडूवाला स्थित केंद्र में ही बृहस्पतिवार को वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई चम्मच बरामद कर ली है।



मांडूवाला के नवगांव ग्राम पंचायत में स्थित कर्मा वेल्फेयर सोसाइटी (नशा मुक्ति केंद्र) में अजय कुमार (52) निवासी ग्राम जाहिदपुर हापुड़ रोड मेरठ को आठ अप्रैल को भर्ती कराया गया था। अजय को शराब की लत थी। इसी केंद्र में 31 मार्च को गुरुदीप सिंह और 13 अप्रैल को हरमनदीप सिंह को भर्ती किया गया था।

दोनों स्मैक (चिट्टा) के आदी थे। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह नशा मुक्ति केंद्र के सभी 56 मरीजों की रिहैब की कक्षा चल रही थी। अजय कुमार भी कक्षा में मौजूद था। करीब 10:30 बजे अजय ने सीने में दर्द होने की शिकायत की।

इसके बाद युवक को आराम के लिए कमरे में भेज दिया गया। उस समय हरमनदीप रिहैब की कक्षा में ही मौजूद था, जबकि गुरुदीप अंदर बैठा हुआ था। अजय के कमरे में जाने के थोड़ी देर बाद ही गुरुदीप ने हरमनदीप को इशारा कर कक्षा से बाहर बुला लिया।

Dehradun:  नशा मुक्ति केंद्र में झगड़ा; एक व्यक्ति की हत्या, लंबे समय से विवादों में राजधानी के रिहैब सेंटर

Dehradun Meerut Youth Murder in drug de-addiction centre by hitting neck and chest with spoon Photos
नशा मुक्ति केंद्र में हत्या - फोटो : अमर उजाला

दोनों उसी कमरे में चले गए, जहां अजय कुमार पहले से मौजूद था। करीब 10:45 बजे गुरुदीप और हरमनदीप ने अजय के मुंह पर तकिया रखकर चम्मच से गर्दन और सीने पर कई वार कर दिए। इससे उसकी मौत हो गई।


 
Dehradun Meerut Youth Murder in drug de-addiction centre by hitting neck and chest with spoon Photos
नशा मुक्ति केंद्र में हत्या - फोटो : अमर उजाला

करीब पांच मिनट बाद केंद्र का एक कर्मचारी चाय लेकर कमरे में पहुंचा तो अजय कुमार लहूलुहान स्थिति में कमरा नंबर-8 में जमीन पर पड़ा था। कर्मचारी ने घटना की सूचना केंद्र संचालक रविंद्र कुमार को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Meerut Youth Murder in drug de-addiction centre by hitting neck and chest with spoon Photos
नशा मुक्ति केंद्र में हत्या - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में पुलिस ने गुरुदीप सिंह और हरमनदीप सिंह निवासी बठिंडा पंजाब को हिरासत में ले लिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Dehradun Meerut Youth Murder in drug de-addiction centre by hitting neck and chest with spoon Photos
देहरादून: नशा मुक्ति केंद्र के बाहर लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस हत्या का कारण दो दिन पूर्व मृतक और आरोपियों के बीच हुई कहासुनी को मान रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि घटना में संलिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed