फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Murder in a drug de-addiction centre Fight Dehradun rehab centres in controversy for a long time

Dehradun: नशा मुक्ति केंद्र में झगड़ा; एक व्यक्ति की हत्या, लंबे समय से विवादों में राजधानी के रिहैब सेंटर

Thu, 24 Apr 2025 02:37 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 24 Apr 2025 02:37 PM IST
सार

मांडूवाला के नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए भर्ती आजय कुमार का कुछ युवकों से झगड़ा हो गया। देखते ही देखते मामला हिंसक झगड़े में बदल गया। 

विज्ञापन
Murder in a drug de-addiction centre Fight Dehradun rehab centres in controversy for a long time
देहरादून: नशा मुक्ति केंद्र के बाहर लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून के मांडूवाला स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में मेरठ निवासी अजय कुमार की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अजय कुमार (52 वर्ष), पुत्र बलजीत सिंह, निवासी जाहिदपुर, हापुड़ रोड, मेरठ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

विज्ञापन


अजय कुमार 8 अप्रैल से मांडूवाला स्थित कर्मा वेलफेयर सोसाइटी के नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए भर्ती था। केंद्र में साथ रह रहे कुछ युवकों से अजय कुमार का विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हिंसक झगड़े में बदल गया। गंभीर चोट लगने से अजय की मौत हो गई।
विज्ञापन

 

लगातार विवादों में रहे हैं नशा मुक्ति केंद्र

देहरादून के नशा मुक्ति केंद्रों को लेकर पूर्व में भी कई गंभीर आरोप और घटनाएं सामने आ चुकी हैं:

1. सिद्धार्थ की मौत (अप्रैल 2023): चंद्रबनी स्थित अराध्या फाउंडेशन में 24 वर्षीय सिद्धार्थ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि उसे भूखा-प्यासा रखा गया और कर्मचारियों ने डंडों से पीटा। शव को उसके घर के बाहर फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

2. मुवाद अली की मौत (मार्च 2023): शिमला बाइपास पर स्थित 'नई जिंदगी' नशा मुक्ति केंद्र में सहारनपुर निवासी मुवाद अली की संदिग्ध स्थिति में मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने केंद्र में लापरवाही और प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

3. नेहरू कॉलोनी मामला (2021): लाइफ केयर फाउंडेशन रिहैब सेंटर में एक युवक की मौत के बाद संचालक समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें...Pahalgam Terror Attack: दून घाटी का कश्मीर से मोहभंग, पहले जाने की थी बेकरारी, अब बुकिंग कैंसिल कराने को बेचैन

लगातार घटनाओं के बाद सवाल उठ रहे हैं कि नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी और संचालन में कितनी लापरवाही बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed