फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun Film Festival: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया शुभारंभ, इस एक्टर के साथ ली लोगों ने खूब सेल्फी

Fri, 11 Nov 2022 08:23 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 11 Nov 2022 08:23 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Film Festival 7th edition begins with film 83 in Silver City Uttarakhand news in hindi
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ - फोटो : amar ujala

देहरादून फिल्म फेस्टिवल के सातवें संस्करण का आगाज शुक्रवार (आज) से सिल्वर सिटी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया। फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि फेस्टिवल में फिल्म निर्माता एवं निर्देशक मधुर भंडारकर, रोहित बॉस रॉय, बिजेंद्र काला, करण प्रधान, शाहिद माल्या, रूपा गांगुली, दीपिका चिखलिया, एहसान कुरैशी आदि शिरकत कर रहे हैं। फेस्टिवल का अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।



शर्मा ने बताया कि फेस्टिवल की शुरुआत पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव के विश्व कप जीतने पर आधारित फिल्म 83 से की जाएगी। तीन दिवसीय फेस्टिवल में पहली बार टैलेंट हंट का भी आयोजन किया जा रहा है। बताया कि देवभूमि में कला और कलाकारों की कमी नहीं है और यहां जो प्रतिभाएं हैं, उनको एक मंच मिल सके, इसलिए हर साल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा, जिसमें बॉलीवुड की नामी हस्तियां शामिल हो रही हैं।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: पौड़ी जिले के प्रवास से लौटे इस मंत्री ने बयां की हकीकत, कहा- पानी के लिए तरस रहे हैं यहां लोग

बताया कि फिल्म के साथ इस बार टॉक शो भी होगा। कहा कि फेस्टिवल के दौरान फूड फेस्टिवल और लाइफ स्टाइल प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है। सिल्वर सिटी मॉल में आयोजित फूड फेस्टिवल में कई स्वादिष्ट भोजन के स्टॉल भी लगाए जा रहे, ताकि दर्शक फिल्मों का आनंद उठाने के साथ ही लजीज व्यंजनों का भी आनंद ले सकें।

Dehradun Film Festival 7th edition begins with film 83 in Silver City Uttarakhand news in hindi
देहरादून फिल्म फेस्टिवल - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड टैलेंट हंट प्रोग्राम में बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई।

Dehradun Film Festival 7th edition begins with film 83 in Silver City Uttarakhand news in hindi
Dehradun Film Festival - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड एक्टर विजेंद्र काला के पहुंचते ही उनके साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Film Festival 7th edition begins with film 83 in Silver City Uttarakhand news in hindi
देहरादून फिल्म फेस्टिवल - फोटो : amar ujala

देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारतीय फिल्म के इतिहास से संबंधित स्टॉल लगे हैं। स्टॉल में लोगों को तीन तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। 

ये भी पढ़ें...Dehradun: यूजर और स्मार्टफोन फ्रैंडली बनेगा 'अपणी सरकार' एप, ऑनलाइन सेवाओं के प्रचार-प्रसार को चलेगा अभियान

विज्ञापन
Dehradun Film Festival 7th edition begins with film 83 in Silver City Uttarakhand news in hindi
देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल - फोटो : amar ujala

स्टाल के माध्यम से फिल्म इंडस्ट्री में जॉब से संबंधित जानकारी दी जा रही है। दूसरा पूरे भारत में एंटरटेनमेंट से संबंधित सभी प्रकार की खबरों के विशेष रूप से बनाए गए पोर्टल के माध्यम से बताया जा रहा है। साथ ही सिनेमा जगत के इतिहास से भी लोगों को रूबरू होने का मौका मिल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed