फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Apni Sarkar app campaign will run for promotion of online services Uttarakhand news in hindi

Dehradun: यूजर और स्मार्टफोन फ्रैंडली बनेगा 'अपणी सरकार' एप, ऑनलाइन सेवाओं के प्रचार-प्रसार को चलेगा अभियान

Fri, 11 Nov 2022 12:28 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 11 Nov 2022 12:28 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपणी सरकार ऐप को यूजर फ्रेंडली व स्मार्टफोन फ्रेंडली बनाया जाए। जिससे सभी लोग एप का प्रयोग आसानी से कर सकें। उन्होंने कहा कि एप के माध्यम से आमजन घर बैठे क्या कार्य करवा सकते हैं।

विज्ञापन
Apni Sarkar app campaign will run for promotion of online services Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा कि ऑनलाइन सेवाओं के प्रचार-प्रसार के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिससे विभिन्न विभागों की 427 ऑनलाइन सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने जा सके। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव ने सूचना प्रौद्योगिकी की बैठक में यह निर्देश दिए। 

विज्ञापन


बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि ई-ऑफिस का प्रयोग भी अधिक से अधिक किया जाए। इससे पेपरलेस ऑफिस को बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर क्षमता विकास को प्राथमिकता देने की जरूरत है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपणी सरकार ऐप को यूजर फ्रेंडली व स्मार्टफोन फ्रेंडली बनाया जाए। जिससे सभी लोग एप का प्रयोग आसानी से कर सकें। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एप के माध्यम से आमजन घर बैठे क्या कार्य करवा सकते हैं। इसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए। मुख्य सचिव ने स्वान के माध्यम से निर्बाध कनेक्टिविटी को बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में 1246 टॉवर लगाए जाने पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारियों को टावर के लिए भूमि चिन्हीकरण के कार्य में तेजी जाने को कहा। उन्होंने आईटीडीए और बीएसएनएल को नेटवर्क की 100 प्रतिशत कवरेज के लिए मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...Ankita Bhandari B'day: आज जन्मदिन पर कितनी खुश होती अंकिता, अब परिवार को है इस तोहफे के मिलने का इंतजार


मुख्य सचिव ने आईटीडीए की ओर से कराए जा रहे कोर्स का सर्टिफिकेट दिया जाए। ड्रोन एप्लीकेशन एंड रिसर्च सेंटर को बढ़ावा के लिए ड्रोन रिपेयर कार्यक्रम चलाए जाएं। डिजी लॉकर में अधिक से अधिक सेवाएं समेत सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराए जाएं। बैठक में  सचिव शैलेश बगोली, निदेशक आईटीडीए अमित सिन्हा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed