फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून बोर्डिंग स्कूल गैंगरेप: इंसाफ के लिए आया से लेकर डायरेक्ट तक के सामने गिड़गिड़ाई छात्रा

Tue, 18 Sep 2018 02:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Sep 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
sexual assault in dehradun boarding school victim struggle in school
प्रतीकात्मक तस्वीर

इंसाफ के लिए पीड़ित छात्रा ने आया से लेकर बोर्डिंग स्कूल डायरेक्टर के सामने तक गुहार लगाई। लेकिन किसी ने भी उसका दर्द समझने की कोशिश नहीं की।


 

sexual assault in dehradun boarding school victim struggle in school
sexual assault

दुराचार की पीड़ित छात्रा आया से लेकर डायरेक्टर तक के दरवाजे पर गिड़गिड़ाई, लेकिन हर जगह उसी की गलती बता दी गई। यही नहीं इन सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने उसे स्कूल से निकालने की धमकी भी दी। इसी कारण छात्रा करीब एक महीने तक चुप रही। 

sexual assault in dehradun boarding school victim struggle in school
sexual assault

पुलिस जांच में पता चला कि छात्रा ने अपने साथ हुई घटना को थोड़ी देर बाद ही हॉस्टल की आया मंजू को बताया था। इसके बाद उसे सुनने को मिला कि उसी की गलती है, लिहाजा वह चुप रहे। इसके बाद मंजू ने अगले दिन इस बात को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी तनु मल्होत्रा को बताया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
sexual assault in dehradun boarding school victim struggle in school
rape

तनु ने छात्रा को बुलाया और कहा कि वह चुप रहे, नहीं तो उसे स्कूल से निकाल दिया जाएगा। बात धीरे धीरे प्रिंसिपल और डायरेक्टर के पास भी गई। उन्होंने भी पीड़ित छात्रा को अपने पास बुलाया और दो टूक कहा कि यह सब उसी की गलती के कारण हुआ है। अगर यह बात वह किसी को बताएगी तो उसे स्कूल से निकाल दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
molest

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह इसी डर से चुप रही, लेकिन चार दिन पहले जब उसे मासिक धर्म नहीं हुआ तो वह घबरा गई। उसने अपनी सहेलियों से पूछा तो उन्होंने गर्भवती होने जैसी बात बताई। इसे लेकर वह डायरेक्टर से मिलना चाह रही थी, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। इसके बाद शनिवार को उसे अपने कमरे में बुलाया और डॉक्टर के पास चलने को तैयार रहने को कहा। यही नहीं, आरोप है कि डायरेक्टर ने उसे धमकी दी कि गर्भपात कराने के बाद उसे स्कूल से निकाल देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed