फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैशियर और चपरासी को मारने वाला गार्ड निकला 'साइको किलर', फायरिंग के बाद बोला...

Sun, 18 Mar 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 18 Mar 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
psycho killer guard do murder without reason in champawat
firing

जरा सी देर में दो लाशें बिछा देने वाला गार्ड साइको किलर निकला। हत्या के बारे में पूछने पर पढ़िए क्या बोला...

psycho killer guard do murder without reason in champawat
firing

खेतीखान में सहकारी बैंक की शाखा में तैनात सुरक्षा गार्ड ने शुक्रवार सुबह कैशियर और चपरासी की गोली मारकर हत्या कर दी। शराब के नशे में धुत सुरक्षा गार्ड दिनेश सिंह बोहरा ने पहले तो बैंक के भीतर कैशियर ललित सिंह बिष्ट को गोली मारी, उसके बाद बैंक से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक दुकान के बाहर बैठे बैंक के चपरासी राजेंद्र वर्मा के सिर पर नजदीक से गोली मार दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

psycho killer guard do murder without reason in champawat
firing

घटना के बाद आरोपी बंदूक लहराते हुए फरार हो गया। बैंक खुलने के साथ ही हुए इस दोहरे हत्याकांड से खेतीखान बाजार में सनसनी फैल गई। राजस्व पुलिस ने वारदात के तीन घंटे बाद आरोपी को मानर स्थिति उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने बैंक कर्मियों से किसी बात को लेकर बृहस्पतिवार को विवाद होने की बात कही है लेकिन यह नहीं बता सका कि विवाद क्या था।

विज्ञापन
विज्ञापन
psycho killer guard do murder without reason in champawat
firing

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैंक का गार्ड सनकी होने के साथ-साथ अक्सर शराब के नशे में रहता था। लोग उसे मानसिक रोगी बताते थे। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बैंक कर्मियों से पहले बृहस्पतिवार को विवाद होने की बात कही है लेकिन वह विवाद क्या है यह बता नहीं पाया। आरोपी को उजड्ड प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। पुलिस ने बैंक की शाखा को सील करते हुए बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बैंक के भीतर क्या कुछ हुआ।

विज्ञापन
psycho killer guard do murder without reason in champawat
firing

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गार्ड ने बैंक के दो कर्मियों की हत्या करने के बाद गुस्से में प्रबंधक और सहकारी समिति के सचिव को निशाना बनाने की बात कही लेकिन उस वक्त बैंक में न शाखा प्रबंधक थे और नहीं समिति के सचिव। वह यह कहते हुए भी सुनाई दिया कि आज तो पांच लोगों को गोली मारनी है। प्रबंधक नरेश लाल बैठक में भाग लेने बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ गए थे लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह लौट नहीं सके थे। वह मौजूद होते तो उनका जीवन भी खतरे में पड़ सकता था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed