फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में कोरोना : हल्द्वानी में साप्ताहिक बंदी आज, एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट मैदान पर, तस्वीरें

Sat, 17 Apr 2021 12:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 17 Apr 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : weekly lock down in haldwani today watch photos
साप्ताहिक बंदी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना को लेकर पुलिस-प्रशासन और व्यापारियों के बीच हुई बैठक के बाद शनिवार को हल्द्वानी शहर में साप्ताहिक बंदी की गई। बंदी के दौरान रोजडवेज के पास खुली दुकानों को प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बंद कराया। वहीं एसडीएम विवेक रॉय ने लोगों को जागरुक करने के लिए लाउड स्पीकर से अपील की। पुलिस-प्रशासन और व्यापारियों के बीच हुई बैठक में तय किया गया है कि शनिवार को दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। सुबह सात बजे से नौ बजे तक केवल दूध की दुकानें खुलेंगी। दवाएं की दुकानें पूरी दिन खुलेंगी। शनिबाजार भी नहीं लगेगा। शनिबाजार के लिए कोई दूसरा दिन चुनने के लिए कहा गया है। एसडीएम विवेक राय और कार्यवाहक सिटी मजिस्ट्रेट/एसडीएम लालकुआं ऋचा सिंह ने बहुउद्देश्यीय भवन में विभिन्न व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की ओर से सुझाव आया है कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए एक दिन पूर्ण रूप से बंदी होनी चाहिए। आपसी बातचीत के बाद सहमति बनी कि शनिवार को सिर्फ दूध वितरण के लिए सुबह सात से नौ बजे तक की मोहलत होगी। इसके बाद सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। शनिवार को शहर में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। साथ ही दुकानें बंद कराने की जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी। चंपावत व लोहाघाट में रविवार, जबकि टनकपुर व बनबसा में शुक्रवार को बाजार पूर्णतः बंद रहेंगे। कोरोना के मद्देनजर साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान सिर्फ मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। जिला प्रशासन ने व्यपारियों के साथ बैठक कर निर्णय लिया है।

coronavirus in uttarakhand latest news : weekly lock down in haldwani today watch photos
साप्ताहिक बंदी - फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं की सबसे बड़ी मंडी में कोरोना महामारी फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती करने का निर्णय लिया है।

coronavirus in uttarakhand latest news : weekly lock down in haldwani today watch photos
साप्ताहिक बंदी - फोटो : अमर उजाला

मंडी अध्यक्ष मनोज साह ने सभी व्यापारियों से आग्रह किया कि मंडी का पहला लक्ष्य मंडी को खुला रखना है ताकि पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्र के काश्तकारों की मेहनत से पैदा की गई ऊपज मंडी में पहुंचकर सुगमता से विक्रय हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : weekly lock down in haldwani today watch photos
साप्ताहिक बंदी - फोटो : अमर उजाला

प्रात: आठ बजे से रोजाना चेकिंग अभियान चलेगा। यह अभियान एसडीएम राय, मंडी सचिव विश्वविजय सिंह देव, मंडी चौकी इंचार्ज दिनेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में चलेगा।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : weekly lock down in haldwani today watch photos
साप्ताहिक बंदी - फोटो : अमर उजाला

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने प्रदेश के समस्त व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वे कोरोना संक्रमण के घातक प्रभाव से बचने के लिए अपने आप को सुरक्षित रखें। बिना मास्क लगाए ग्राहकों को सचेत कर उन्हें कोविड के अत्यधिक संक्रामक रोग की जानकारी दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed