फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: कोरोना पर बेअसर हुआ कर्फ्यू का 'कवच', सख्ती के बाद भी सड़कों पर निकलने से बाज नहीं आ रहे लोग, तस्वीरें...

Thu, 06 May 2021 11:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Corona Curfew Failed to stop Covid 19 Pandemic in State Photos
देहरादून में कोरोना कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए प्रदेश सरकार के अभी तक के प्रयास असरदार नजर नहीं आ रहे हैं। कोविड महामारी की चेन तोड़ने के लिए सरकार ने संक्रमण प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू लगाया है, लेकिन जिस तरह से कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, उससे कर्फ्यू का कवच अभेद साबित नहीं हो पा रहा है।



उत्तराखंड में कोरोना: टूटे सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में  8517 नए संक्रमित मिले, 151 की मौत, एक्टिव केस 62 हजार पार

यही चिंता है कि सरकार के कुछ मंत्री भी अब प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन की हिमायत कर रहे हैं। हालांकि सरकार लॉकडाउन से हिचक रही है पर कोरोना प्रभावित इलाकों में सख्ती बढ़ाती जा रही है।

बेकाबू हो रहा कोरोना: संक्रमण के मामले में देहरादून ने मुंबई को भी पीछे छोड़ा, आए रिकॉर्ड 3123 मरीज 

प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमितों के सर्वाधिक 8517 मामले सामने आए। ये मामले तब हैं जब सरकार ने पिछली 26 अप्रैल से प्रदेश के कोरोना से ज्यादा प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू लगा रखा है। पिछले 24 घंटों में 150 से अधिक लोगों की मौत का आंकड़ा भी चिंता में डालने वाला है। राजधानी देहरादून में ही रिकार्ड 3123 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि सौ से अधिक की मृत्यु हुई है।

Coronavirus in Uttarakhand: Corona Curfew Failed to stop Covid 19 Pandemic in State Photos
देहरादून में कोरोना कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या से अस्पतालों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। ऑक्सीजन की डिमांड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जानकारों का मानना है कि इस संकट से बचने के लिए जागरूक होना बेहद जरूरी है। अब जरूरी है कि लोग खुद भी अपनी चिंता करें और घर पर रहने की पूरी कोशिश करें।

Coronavirus in Uttarakhand: Corona Curfew Failed to stop Covid 19 Pandemic in State Photos
देहरादून में कोरोना कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

दून में कर्फ्यू लगाने से अब तक
तारीख    मामले    टेस्ट    संक्रमण दर
26 अप्रैल 2034     13781   15.3
27 अप्रैल 2218     9555     23.2
28 अप्रैल 2329      9318     25
29 अप्रैल 2266      8724     25.3
30 अप्रैल  1915     8862     21.6
01 मई   2266     10736    21.1    
02 मई   2580      9453    27.3
03 मई  2026        7701   26.3
04 मई   2789       9583   29.1
05 मई   2771       9628   28.8
कुल योग  23135     96841  23.9
स्रोत: एसडीसी फाउंडेशन  

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Corona Curfew Failed to stop Covid 19 Pandemic in State Photos
देहरादून में कोरोना कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड सरकार के शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल का कहना है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार सख्त से सख्त कदम उठा रही है। कर्फ्यू को और सख्त किया गया है। तीन जिलों में पूरी तरह से कर्फ्यू लगा दिया गया है। आशा करते हैं कि इसके सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Corona Curfew Failed to stop Covid 19 Pandemic in State Photos
देहरादून में कोरोना कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

एसडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि सरकार की बहुत बात हो गई। अगर हम यानी पब्लिक खुद अपने व्यवहार में बदलाव नहीं लाते तो सरकार लाख लॉकडाउन लगा दे, कोरोना के केस कम नहीं होने वाले। अगर आप और मैं अपने-अपने स्तर पर कुछ कोशिश करें और अगर सरकार थोड़ा और जोर लगाए तो हालात बदलते देर नहीं लगेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed