फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand Today: Record 3123 Covid positive Case Found Higher then Mumbai

बेकाबू हो रहा कोरोना: संक्रमण के मामले में देहरादून ने मुंबई को भी पीछे छोड़ा, आए रिकॉर्ड 3123 मरीज 

Thu, 06 May 2021 11:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand Today: Record 3123 Covid positive Case Found Higher then Mumbai
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के मामले में देहरादून जिले ने मुंबई को भी पीछे छोड़ दिया है। जबकि मुंबई अब तक देश के सबसे बड़े कोरोना हॉट स्पॉट के रूप में उभर कर सामने आया है।

विज्ञापन


देहरादून : वरिष्ठ फिजिशियन और मुख्यमंत्री के डॉक्टर का बड़ा बयान, कहा - तीसरी लहर होगी ज्यादा खतरनाक
विज्ञापन


देहरादून जिले के लिए यह चिंताजनक बात है कि एक तरफ जहां मुंबई में महाराष्ट्र सरकार ने पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। वहीं देहरादून में कोरोना कर्फ्यू में प्रशासन और पुलिस को अनावश्यक रूप से बाहर और बाजारों में घूमने वालों पर शिकंजा कसना आसान नहीं लग रहा है। सांख्यकीय दृष्टि से देखें तो देहरादून जिले की कुल आबादी करीब 17 लाख है। जबकि मुंबई की आबादी 1.30 करोड़ से भी अधिक है। इसके बावजूद मुंबई में संक्रमित होने और मरने वालों की संख्या देहरादून की तुलना में काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: टूटे सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में  8517 नए संक्रमित मिले, 151 की मौत, एक्टिव केस 62 हजार पार

देहरादून जिले में पिछले 24 घंटे में 3123 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में रेकॉर्ड 106 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत दर्ज की गई है। राज्य कोविड कंट्रोल रूम की ओर से गुरुवार देर शाम जारी बुलेटिन के मुताबिक आरोग्यधाम अस्पताल में तीन, एम्स ऋषिकेश में 16, राजकीय जिला अस्पताल कोरोनेशन में 16, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 16, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में 14, कैलाश अस्पताल में 12, कालिंदी अस्पताल में दो, मैक्स अस्पताल में दो, सैन्य अस्पताल में आठ, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में चार एसपीएस सरकारी अस्पताल ऋषिकेश में एक, सिनर्जी अस्पताल में नौ और वेलमेड अस्पताल में तीन संक्रमित लोगों की मौत हुई है।

बड़ी संख्या में संक्रमित तो स्वस्थ भी हो रहे हैं लोग

जिलाधिकारी डॉं. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार शाम तक 77611 हो गई है। जिनमें कुल 52736 व्यक्ति उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। वर्तमान में जनपद में 22532 व्यक्ति उपचाररत हैं। गुरुवार को जांच के लिए कुल 9011 सैंपल भेजे गए। जनपद में बृहस्पितवार को 37575 व्यक्तियों का कम्यूनिटी सर्विलांस किया गया। जिसमें 186 व्यक्तियों में कोविड-19 संक्रमण संबन्धी लक्षण पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग को सैंपलिंग लेने के निर्देश दिए गए।

जनपद में अस्पतालों को 2006 और आम नागरिकों को 248 आक्सीजन सिलिंडर वितरित किए गए। जनपद में जिला प्रशासन द्वारा 580 व एसडीआरएफ द्वारा 243 होम आइसोलेशन किट का वितरण किया गया। आपदा कंट्रोलरूम में होम आइसोलेशन में रह रहे 35 व्यक्तियों की हेल्पलाइन पर कॉल प्राप्त हुई। इनमें 15 काल वृद्धजनों, अन्य की 20 कॉल और आपदा कंट्रोलरूम में 22 कॉल प्राप्त हुई।

इसी प्रकार कोविड कंट्रोलरूम से होम आइसोलेशन में रह रहे 619 व्यक्तियों को संपर्क कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। जनपद में मास्क का उपयोग एवं शारीरिक दूरी के मानकों का पालन न करने पर 1030 व्यक्तियों के चालान किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed