{"_id":"6af95dbf3f91ab30a2031af1","slug":"asan-ramsar-site-today-is-final-day-of-bird-census-rare-pallas-s-fish-eagle-has-been-spotted-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसन रामसर साइट: पक्षी गणना का आज अंतिम दिन, कई संगठन जुटे, दिखा दुर्लभ पलाश फिश ईगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसन रामसर साइट: पक्षी गणना का आज अंतिम दिन, कई संगठन जुटे, दिखा दुर्लभ पलाश फिश ईगल
Sun, 15 Nov 2026 12:55 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:55 PM IST
सार
दो दिनों तक चलने वाली गिनती के बाद प्राप्त आंकड़ों का वैश्विक ई-बर्ड पोर्टल पर दस्तावेजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
आसन रामसर साइट में दिखा दुर्लभ पलाश फिश ईगल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आसन रामसर साइट में पक्षी गणना का कार्य जारी है। आज टीम को दुर्लभ पलाश फिश ईगल दिखा।
विज्ञापन
पक्षी गणना के पहले दिन आसन रामसर साइट के आसपास स्थित रामपुर मंडी के जंगल, यमुना नदी व इससे सटे आसन झील के क्षेत्रों में पक्षियों की गिनती की गई थी। इसके पहले डॉ. धनंजय मोहन ने रामपुर मंडी स्थित वन विभाग के अतिथि भवन पर सभी कार्यकर्ताओं व प्रशिक्षुओं को पक्षियों की प्रजाति, उनकी पहचान करने व गिनती के तरीके बताए। उन्होंने कहा पक्षी को उनकी प्रजाति व चहचहाने की आवाज से पहचाना जा सकता है।
उत्तराखंड मौसम अपडेट: बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, आज कई जिलों में बारिश के आसार
विज्ञापन
उन्होंने बताया दो दिनों तक चलने वाली गिनती के बाद प्राप्त आंकड़ों का वैश्विक ई-बर्ड पोर्टल पर दस्तावेजीकरण किया जाएगा। आसन रामसर साइट में मौजूद पक्षियों की संख्या से अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी तक यह संख्या न सिर्फ बढ़ेगी बल्कि पिछले वर्षों की अपेक्षा राहत वाली साबित होगी।
विज्ञापन
