फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन का एक साल: कोरोना की चपेट में रहे सीएम से लेकर मंत्री, पहली बार हुए कुछ फैसले, विपक्ष भी रहा मुखर

Tue, 23 Mar 2021 01:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Mar 2021 01:33 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus covid 19 in Uttarakhand Lockdown One Year: Know All Facts of Effect on State During One Year Lockdown
उत्तराखंड में लॉकडाउन के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण के कारण तीन महीने के लिए लगे लॉकडाउन ने उत्तराखंड को कई तरह से नुकसान पहुंचाया। प्रदेश की विकास दर शून्य से भी नीचे पहुंच गई। ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था भले ही कुछ हद तक बच पाई हो लेकिन कोरोना का संक्रमण प्रदेश के पर्यटन से लेकर कारोबार तक को प्रभावित कर गया। 



प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए चिंता की लकीर वैसे कोरोना के कारण शुरू हुए लॉकडाउन से पहले से ही खिंचनी शुरू हो गई थी। प्रदेश की विकास दर चार प्रतिशत तक पहुंच गई थी। कोरोना संक्रमण में तेजी आई तो लॉकडाउन मार्च में शुरू हुआ था और मई में जाकर खत्म हुआ। इसके बाद अनलॉक शुरू हुआ लेकिन लॉकडाउन की पाबंदियों ने तब तक खासा नुकसान पहुंचा दिया था।

जनता कर्फ्यू का एक साल : लोगों ने मानी थी पीएम माेदी की अपील, लेकिन जो घरों से निकले उन्हें पड़े थे लठ

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित उनकी सरकार के कई मंत्री भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे। इससे सरकार का कामकाज भी प्रभावित हुआ। सचिवालय में भी काम काज लंबे समय तक बंद रहा। अधिकारियों को घर से काम करना पड़ा लेकिन यह सचिवालय को ज्यादा रास नहीं आया।

Coronavirus covid 19 in Uttarakhand Lockdown One Year: Know All Facts of Effect on State During One Year Lockdown
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विधानसभा का हाईब्रिड सत्र
कोरोना संक्रमण के कारण विधानसभा को भी अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ी थी। खुद विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल कोरोना से संक्रमित हुए और इस कारण विधानसभा सत्र की जिम्मेदारी विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान को संभालनी पड़ी थी। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश भी संक्रमण के कारण सत्र में शामिल नहीं हो पाई थीं।

Coronavirus covid 19 in Uttarakhand Lockdown One Year: Know All Facts of Effect on State During One Year Lockdown
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

आर्थिक तंगी के चलते सरकारी कर्मचारियों का कटा वेतन
कोरोना संक्रमण की मार राजकीय कर्मचारियों पर भी पड़ी। सरकार को उनके एक दिन का वेतन काटने का फैसला करना पड़ा। विभागों का 50 प्रतिशत बजट फ्रीज किया गया और वित्त विभाग का स्पष्ट आदेश था कि फ्रीज किए गए बजट का उपयोग केवल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ही किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus covid 19 in Uttarakhand Lockdown One Year: Know All Facts of Effect on State During One Year Lockdown
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश की अर्थव्यवस्था गड़बड़ाई
कोरोना की मार से प्रभावित प्रदेश की अर्थव्यवस्था अभी तक पटरी पर नहीं आ पाई है। वर्तमान में भी प्रदेश की आर्थिक विकास दर शून्य से नीचे ही मानी जा रही है। राहत की बात यह है कि अगले वित्तीय वर्ष में इसकी भरपाई होने की उम्मीद है। इतना होने पर भी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की धुरी माना जाता पर्यटन खासा प्रभावित हुआ। इसका असर कारोबार पर भी पड़ा। 12 हजार करोड़ रुपये के कारोबार वाली चार धाम यात्रा बिलकुल ही ठप होकर रह गई। इसका असर शहरी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर अधिक पड़ा और बेरोजगारी दर में तेजी से इजाफा हुआ। 

विज्ञापन
Coronavirus covid 19 in Uttarakhand Lockdown One Year: Know All Facts of Effect on State During One Year Lockdown
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

महंगाई में इजाफा, विपक्ष को भी मिला मौका
कोरोना का एक नुकसान प्रदेश की महंगाई की दर पर भी पड़ा। प्रदेश में महंगाई दर पहले से ही राष्ट्रीय औसत से अधिक रही है। कोरोना काल में इसमें और इजाफा हुआ। यही वजह रही कि महंगाई को लेकर विपक्ष भी इस दौरान खासा मुखर रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed