फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Urmila Sanawar Another Case Filed Against Sanawar Over Alleged Offensive Social Media Posts Uttarakhand news

उत्तराखंड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मामला दर्ज, आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणी करने पर हुआ केस

Thu, 27 Aug 2026 11:22 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 27 Aug 2026 11:22 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर उर्मिला सनावर एक बार फिर कानूनी कार्रवाई के घेरे में हैं। महिला की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें फेसबुक के जरिए अभद्र सामग्री प्रसारित करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
Urmila Sanawar Another Case Filed Against Sanawar Over Alleged Offensive Social Media Posts Uttarakhand news
अभिनेत्री उर्मिला सनावर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोपों को लेकर उर्मिला सनावर के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में एक और मामला दर्ज हुआ है। महिला की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि उर्मिला सनावर अपनी फेसबुक आईडी के जरिए उसके खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक बातें लिख रही थीं। महिला ने कहा कि उन्हें आत्महत्या तक के लिए उकसाया जा रहा है।

विज्ञापन


तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके खिलाफ लगातार आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की। उर्मिला सनावर के खिलाफ उत्तराखंड में अलग-अलग थानों में पहले ही कई मामले दर्ज हैं। इनमें एक मामला भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम की शिकायत पर दर्ज हुआ है। नेहरू कॉलोनी थाने में ही आरती गौड़ की शिकायत पर भी उर्मिला के खिलाफ एक और मामला दर्ज है। आरती का आरोप कैह कि मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए जाने के बाद उन्हें अज्ञात लोगों से धमकी भरे फोन आने लगे।

विज्ञापन

खुद को पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी हैं बताती
बता दें कि उर्मिला सनावर उस समय भी चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने नवंबर 2025 में सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मदद की गुहार भी लगाई थी। वह सोशल मीडिया पर अपना नाम एक्ट्रेस उर्मिला सुरेश राठौर लिखती हैं और खुद को पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी बताती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर ऑडियो और वीडियो जारी करने के बाद भी उर्मिला सनावर सुर्खियों में रही थीं। उन्होंने कुछ सफेदपोशों और राजनेताओं के मामले में शामिल होने संबंधी दावे किए थे। उनके बयानों और राजनीतिक आरोपों के बाद उत्तराखंड पुलिस की सात सदस्यीय एसआईटी ने भी उन्हें पूछताछ के लिए समन भेजा था।



ये भी पढे़ं...बदरीनाथ हाईवे:  हाथी पहाड़ के पास गिरे भारी बोल्डर, 20 मीटर सड़क ध्वस्त, यातायात ठप, हेमकुंड यात्रा भी रोकी गई

जनवरी 2026 में देहरादून और हरिद्वार में उनसे कई घंटे पूछताछ की गई थी। इस दौरान उन्होंने अपने मोबाइल फोन में मौजूद रिकॉर्डिंग और अन्य तथ्य पुलिस को सौंपने की बात कही थी। अब नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज नए मुकदमे के बाद उर्मिला सनावर की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। पुलिस मामले में सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट और उससे जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed