फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चर्चाओं में धामी की तस्वीरें: आम यात्रियों की तरह लाइन में खड़े हुए सीएम को देख चौंके लोग, इकोनॉमी क्लास में किया सफर

Sun, 22 May 2022 05:01 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 22 May 2022 05:01 PM IST
विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami Photo viral on social media, Traveled in economy class, took Chardham yatra feedback from passengers
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से इकोनॉमी क्लास में बैठकर नई दिल्ली के लिए गए। इस दौरान उन्होंने हवाई जहाज में बैठे यात्रियों से चारधाम यात्रा का फीडबैक भी लिया। शनिवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने देहरादून से दिल्ली के उपलब्ध सामान्य फ्लाइट से यात्रा करना तय किया।

वह सामान्य यात्रियों की तरह लाइन में खड़े हुए और जहाज में दाखिल हुई। इस दौरान वहां पहुंचे ज्यादातर यात्रियों ने उन्हें पहचान लिया। सीएम धामी को आम यात्रियों की तरह लाइन में खड़ा लगा देख यात्री भी चौंक गए।
कतार में खड़े होने से लेकर जहाज में बैठने तक मुख्यमंत्री ने कई यात्रियों से बातचीत की। उन्होंने उनसे यात्रा के अनुभव भी पूछे। इस दौरान यात्रियों ने उन्हें यात्रा के संबंध में सुझाव भी दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए नई सरकार ने कई संकल्प लिए हैं।

CM Pushkar Singh Dhami Photo viral on social media, Traveled in economy class, took Chardham yatra feedback from passengers
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

इसके तहत सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी प्राथमिकता अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार एवं प्रशासन की सेवा पहुंचाना होगा। हमने जनता से जो वादे किए हैं, वह सभी पूरे किए जाएंगे।

CM Pushkar Singh Dhami Photo viral on social media, Traveled in economy class, took Chardham yatra feedback from passengers
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से चंपावत उपचुनाव को लेकर चर्चा की। साथ ही हाल ही में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami Photo viral on social media, Traveled in economy class, took Chardham yatra feedback from passengers
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया कि प्रदेश सरकार ने पार्टी के चुनाव दृष्टि पत्र में किए गए संकल्पों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। चुनाव में पार्टी ने सरकार गठन पर समान नागरिक संहिता लागू बनाने की घोषणा की थी। 

ये भी पढ़ें...Ration Card:  33 हजार से अधिक लोग वर्षों से खा रहे गरीबों का राशन, रिपोर्ट में सामने आए इन नामों ने विभाग को भी चौंकाया

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami Photo viral on social media, Traveled in economy class, took Chardham yatra feedback from passengers
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

पहली कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला ले लिया गया है। उन्होंने हाल ही में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को रसोई गैस के तीन सिलिंडर मुफ्त देने के संबंध में भी जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच चारधाम यात्रा की तैयारी को लेकर भी चर्चा हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed