फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput : देवभूमि में दिवंगत अभिनेता को दी जाएगी खास श्रद्धांजलि, केदारनाथ में संजोई जाएंगी यादें

Sun, 22 May 2022 04:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 22 May 2022 04:21 PM IST
विज्ञापन
Tribute to Sushant Singh Rajput, Photography point will be made in Kedarnath in the name of Sushant Singh Rajput, See Photos
सुशांत सिंह राजपूत की केदारनाथ में शूटिंग के दौरान की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को देवभूमि में खास श्रद्धांजलि दी जाएगी। केदारनाथ में उनकी यादों को संजोया जाएगा। बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 2017 में केदारनाथ में फिल्म की शूटिंग की थी। अब यहां केदारनाथ में उनके नाम से फोटोग्राफी प्वॉइंट बनाया जाएगा।



पर्यटन विभाग जल्द ही इस संंबंध में कार्ययोजना तैयार करेगा। वर्ष 2018 में फिल्म केदारनाथ की त्रियुगीनारायण और केदारनाथ क्षेत्र में शूटिंग की गई थी। इस फिल्म में सुशांत ने एक पिट्ठू (कंडी संचालक) की भूमिका निभाई थी।   कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने एक अच्छी फिल्म (केदारनाथ) में काम किया था।

इस फिल्म के कई दृश्य केदारनाथ में शूट किए गए थे। सुशांत गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी पैदल चले थे। इसलिए, केदारनाथ में सुशांत को श्रद्धांजलि देने के लिए फोटोग्राफी प्वॉइंट बनाया जाएगा, जहां पर उनका फोटो लगाया जाएगा। यहां पर बाहर से आने वाले यात्री और उनके फैंस सुशांत को याद करते हुए अपना फोटो खिंचवा सकेंगे। इस प्रयास से बॉलीवुड भी आकर्षित होगा।

Tribute to Sushant Singh Rajput, Photography point will be made in Kedarnath in the name of Sushant Singh Rajput, See Photos
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह बेहतरीन मौका है कि हम बॉलीवुड को यहां अच्छी-अच्छी फिल्म बनाने के लिए आमंत्रित करें। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक परंपराओं पर बॉलीवुड अच्छी फिल्मों का निर्माण करे, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।

Tribute to Sushant Singh Rajput, Photography point will be made in Kedarnath in the name of Sushant Singh Rajput, See Photos
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि वर्ष 2018 में अभिषेक कपूर के निर्देशन में केदारनाथ फिल्म की शूटिंग त्रियुगीनारायण व केदारनाथ में की गई थी। इस फिल्म में सारा अली खान और सुशांत राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tribute to Sushant Singh Rajput, Photography point will be made in Kedarnath in the name of Sushant Singh Rajput, See Photos
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला

फिल्म में 16/17 जून 2013 की आपदा के दृश्यों को फिल्माया गया था। फिल्म की  शूटिंग सितंबर अक्तूबर 2017 में हुई थी। जबकि रिलीज 7 दिसंबर 2018 को हुई थी।

ये भी पढ़ें...Haridwar:  इस्लामिक जिहाद के विरुद्ध धर्म संसद नहीं करेंगे यति, अब नई घोषणा को लेकर चर्चाओं में आए 

विज्ञापन
Tribute to Sushant Singh Rajput, Photography point will be made in Kedarnath in the name of Sushant Singh Rajput, See Photos
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला

रिलीज होने के बाद फिल्म का विरोध भी हुआ था, जिस कारण इसे उत्तराखंड में प्रदर्शित नहीं किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed