{"_id":"672b8eb6576ddf2cea0e0add","slug":"chhath-puja-2024-devotees-celebrated-kharna-36-hours-of-waterless-fast-begins-in-uttarakhand-photos-2024-11-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja 2024: देवभूमि में व्रतियों ने रसियाव-रोटी संग किया खरना...36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath Puja 2024: देवभूमि में व्रतियों ने रसियाव-रोटी संग किया खरना...36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 06 Nov 2024 09:25 PM IST
सार
Chhath Puja 2024: व्रती महिलाओं ने आम की लकड़ी से मिट्टी के चूल्हे पर रसियाव (गुड़, दूध और कच्चा चावल) पकाया। इसके बाद मिट्टी के तवे पर रोटी बनाई। रसियाव रोटी का छठी मईया को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
1 of 5
छठ पूजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पहिले पहिल हम कईनी, छठी मईया व्रत तोहार... करिहा क्षमा छठी मईया, भूल-चूक गलती हमार... उत्तराखंड में छठ महापर्व के दूसरे दिन शाम को रसियाव-रोटी का भोग लगाकर व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर खरना किया। इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। महापर्व में तीसरे दिन संध्या अर्घ्य होगा। इसमें व्रती महिलाएं अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगी।
बुधवार को व्रती महिलाओं ने आम की लकड़ी से मिट्टी के चूल्हे पर रसियाव (गुड़, दूध और कच्चा चावल) पकाया। इसके बाद मिट्टी के तवे पर रोटी बनाई। रसियाव रोटी का छठी मईया को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया।
इसके बाद महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। ये व्रत शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सम्पन्न होगा। व्रती महिलाओं के साथ ही परिवार के सदस्यों ने भी मीठा भोजन ग्रहण किया।
3 of 5
छठ पूजा
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को अस्ताचल सूर्य की आरती शाम 5.42 बजे होगी। इसी समय व्रती महिलाएं घाटों पर सूर्य को अर्घ्य देंगी। पूर्वा सांस्कृतिक मंच के संस्थापक-महासचिव सुभाष झा ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को सूर्यास्त के बाद खरना करने का विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
छठ पूजा की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
बिहारी महासभा व पूर्वा सांस्कृतिक मंच ने घाटों की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। छठ घाटों को सजाकर भव्य रूप दिया गया है। छठ घाटों पर गंगाजल युक्त जल का छिड़काव किया गया। साथ ही गाय के गोबर से जमीन की लिपाई की गई। घाटों पर श्री सोप्ता की चूने व प्राकृतिक रंगों से सुंदर पेंटिंग भी की गई।
विज्ञापन
5 of 5
छठ पूजा की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन के चलते पूर्वा सांस्कृतिक मंच ने छठ घाटों पर डीजे न बजाने का निर्णय लिया है। इसके चलते कई घठ घाटों पर छठ के गीत सुनने को नहीं मिलेंगे। महासचिव सुभाष झा ने बताया कि लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन से पूरब बिहार के साथ ही देश के लोग काफी शोकग्रस्त है। श्रद्धांजलि स्वरूप मंच के घाटों पर डीजे नहीं बजेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।