{"_id":"672b3eaa4af72d3990065687","slug":"sharda-sinha-songs-echoed-in-inter-college-idpl-virbhadra-rishikesh-on-chhath-puja-festival-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र में गूंजे शारदा सिन्हा के गीत, छठ पूजा उत्सव में श्रद्धांजलि अर्पित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र में गूंजे शारदा सिन्हा के गीत, छठ पूजा उत्सव में श्रद्धांजलि अर्पित की
Wed, 06 Nov 2024 03:32 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश
अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:32 PM IST
सार
Rishikesh News: इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश में आज छठ पूजा उत्सव पर भोजपुरी गायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा का एम्स दिल्ली में छठ के एक दिन पूर्व आकस्मिक निधन हो गया है जिनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
छठ पूजा उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश में आज छठ पूजा उत्सव पर भोजपुरी गायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा का एम्स दिल्ली में छठ के एक दिन पूर्व आकस्मिक निधन हो गया है जिनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय में उनके गाए गीतों का मंचन किया गया और छठ मैया से उनकी सद्गति की प्रार्थना की गई। उनकी आत्मा की शांति के लिए शोक सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में गायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा द्वारा देहांत के एक दिन पूर्व गाए गए गीत का भी मंचन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि छठ पूजा बड़े आस्था का पर्व है जिसको हम पूर्वांचल मूल के लोग बड़े हर्षोल्लाह उसके साथ बनाते हैं, लेकिन छठ पूजा से पूर्व हमारे लिए एक क्षति हुई कि हमारे भोजपुरी गायिका साधना सिंहा का आकस्मिक निधन हो गया है जिसके लिए हम समस्त विद्यालय परिवार शोक संतृप्त हैं और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह रावत कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना , सुरेश बलोदी ,सुशील सैनी, ललित मोहन जोशी, अनूप वशिष्ठ, संगीत शिक्षिका मोनिका रौतेला, रेखा पवार ,माधुरी रावत, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ,सुनीता पवार, डॉ आभा भट्ट, दिवाकर नैथानी ,शकुंतला भट्ट सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे ।
विज्ञापन