फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चारधाम यात्रा 2021: बढ़ने लगी तीर्थयात्रियों की संख्या, 20 दिन में 57 हजार लोगों ने किए दर्शन

Fri, 08 Oct 2021 08:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Oct 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: 57 thousand Pilgrims visited Chardham in 20 days
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में 20 दिनों में 57 हजार से अधिक यात्री बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ में सबसे अधिक 20 हजार यात्रियों ने दर्शन किए हैं। नवरात्रि में चारों धामों में तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है।



वीकेंड पर: हरिद्वार में उमड़ सकती है भीड़, होटलों-धर्मशालाओं में एडवांस बुकिंग, शहर में बाहरी वाहनों की एंट्री रहेगी बंद

चारधाम पर रोक हटने के बाद हाईकोर्ट के दिशा-निर्देश पर 18 सितंबर 2021 से चारधाम यात्रा का संचालन शुरू किया गया था। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पहले चारों धामों में प्रतिदिन दर्शन करने के लिए यात्रियों की संख्या निर्धारित थी। 

चारधाम यात्रा 2021: तीर्थयात्रियों के लिए ई-पास की व्यवस्था खत्म, साथ लाएं ये दस्तावेज, इन बातों का रखें ध्यान

बाद में कोर्ट ने यात्रियों की निर्धारित संख्या की शर्त हटा दी थी। साथ ही सरकार ने ई पास की बाध्यता भी खत्म कर दी। 18 सिंतबर से आठ अक्तूबर तक बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 57 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया कि अब यात्री बिना ई-पास के दर्शन कर पा रहे हैं। शुक्रवार को चारों धामों में 4587 तीर्थयात्री पहुंचे।

Chardham Yatra 2021: 57 thousand Pilgrims visited Chardham in 20 days
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

कहां कितने लोग पहुंचे
धाम                      तीर्थयात्री
बदरीनाथ                19403
केदारनाथ                20221
गंगोत्री                    10192
यमुनोत्री                  7249

Chardham Yatra 2021: 57 thousand Pilgrims visited Chardham in 20 days
यमुनोत्री जाते तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में 1274, केदारनाथ में 2392, गंगोत्री में 528 और यमुनोत्री में 393 तीर्थयात्री पहुंचे। तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने से यात्रा पड़ावों पर भी चहल-पहल बनी है। वहीं, हेमकुंड साहिब में शुक्रवार को 968 तीर्थयात्रियों ने हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: 57 thousand Pilgrims visited Chardham in 20 days
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में गर्भगृह से बाबा के स्वयंभू लिंग के दर्शन की अनुमति मिलने के बाद अब श्रद्धालु गर्भगृह में प्रवेश कर बाबा के दर्शन कर रहे हैं। साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते पांच अक्तूबर को 1500, छह अक्तूबर को 2300 और सात अक्तूबर को 2530 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए हैं। 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: 57 thousand Pilgrims visited Chardham in 20 days
चारधाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उधर, तृतीय केदार तुंगनाथ में बीते 17 मई से अभी तक 1300 से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के लिए पहुंच चुके हैं। देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी व यात्रा प्रभारी युद्धवीर सिंह पुष्पवाण ने बताया कि ई-पास की व्यवस्था खत्म होने के बाद से केदारनाथ में भक्तों को गर्भगृह से दर्शन कराए जा रहे हैं, लेकिन कोविड-19 के तहत स्वयंभू लिंग पर घी, चंदन का लेपन प्रतिबंधित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed