फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां अमित शाह कर गए ऐसा जो सोनिया और राहुल भी नहीं कर पाए!

Wed, 07 Dec 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 07 Dec 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
huge crowd in amit shah rally in haldwani.
Amit Shah in Haldwani - फोटो : AmarUjala

हल्द्वानी में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सुनने उमड़ी भीड़ ने सोनिया और राहुल गांधी की रैली को भी पीछे छोड़ दिया। कुमाऊं भर से हजारों की तादाद में पहुंची भीड़ को देखकर भाजपाई गदगद हो गए। 

huge crowd in amit shah rally in haldwani.
Amit Shah in Haldwani - फोटो : AmarUjala

2007 में इसी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में हुई सोनिया गांधी और 2012 में फार्म नंबर तीन में हुई राहुल गांधी की रैली में भी इतनी भीड़ नहीं जुटी थी। यह बात दीगर है कि अमित शाह की रैली में ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों की 15 विधानसभाओं से भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे थे।

huge crowd in amit shah rally in haldwani.
BJP Parivaratan Yatra rally - फोटो : AmarUjala

भाजपाइयों का दावा था कि एमबी इंटर कॉलेज मैदान में भीड़ का अनुमान लगाते हुए 12 हजार कुर्सियां लगाई गई थीं, लेकिन कुर्सियां कम पड़ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
huge crowd in amit shah rally in haldwani.
BJP Parivaratan Yatra rally - फोटो : AmarUjala

बहुतेरी महिलाओं को जमीन पर बैठना पड़ा तो कई कार्यकर्ताओं के लिए कॉलेज परिसर में बनाए गए पंडाल के पर्दे हटाने पड़े। भीड़ का आलम यह था कि लोग सड़कों, घरों की छतों, गैलरियों में खड़े होकर अमित शाह को सुनने लगे।

विज्ञापन
huge crowd in amit shah rally in haldwani.
bjp Parivartan Yatra rally in haldwani - फोटो : AmarUjala

भाजपा का दावा है कि पचास हजार से अधिक लोग अमित शाह को सुनने के लिए आए थे। भाजपा के दावे पर यकीन न भी करें तो इतना तय है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की जनसभाओं के लिए कांग्रेसी इतनी भीड़ नहीं जुटा पाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed