फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चैत्र नवरात्रि 2018: भक्तों के लिए इस बार मां की आराधना का पर्व है बेहद खास, क्यों जानिए यहां...

Sat, 17 Mar 2018 08:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी) Updated Sat, 17 Mar 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2018 lucky coincidence
puja aarti

मां भगवती की आराधना के सबसे पावन दिन यानी चैत्र नवरात्र 18 मार्च को सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ संयोग के साथ आ रही हैं। इसी के साथ ही हिंदू नववर्ष की शुरूआत भी होगी। इस बार अष्टमी-नवमी तिथि एक ही दिन पड़ने से नवरात्रि आठ दिन की ही होगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस साल सूर्यदेव राजा, तो शनिदेव मंत्री होंगे।


 

Chaitra Navratri 2018 lucky coincidence
नवरात्र
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 18 मार्च से हिंदू नव वर्ष प्रारंभ होने के साथ ही नवरात्र पर्व की भी शुरूआत होगी। उत्तराखंड विद्वत सभा के पूर्व अध्यक्ष उदय शंकर भट्ट ने बताया कि चैत्र नवरात्र इस बार 18 से 25 मार्च तक चलेंगी।

 
Chaitra Navratri 2018 lucky coincidence
navratri - फोटो : navratri
नवरात्र इस बार नौ नहीं आठ दिन के ही होंगे। क्योंकि 25 मार्च को अष्टमी-नवमी तिथि एक साथ आ रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2018 lucky coincidence
navratri
खास बात यह है कि सर्वार्थ सिद्धि योग में नवरात्र का शुभारंभ 18 और समापन 25 मार्च यानि दोनों दिन रविवार को होगा। नवरात्र में देवी के तीनों रूपों महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है।

 
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2018 lucky coincidence
डेमो - फोटो : डेमो
नवरात्र में दुर्गा की पूजा के साथ ही अंतिम दिन श्रीरामनवमी व्रतोत्सव मनाया जाता है। मान्यता है कि चैत्र शुक्ल नवमी को भगवान श्रीराम ने पृथ्वी पर अवतार लिया था। वहीं इस साल हिंदू नव संवत्सर के विक्रम संवत 2075 का नाम विरोधकृत नामक संवत्सर है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed