फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूस्खलन के चलते सवारियों से भरी बस बही, मंजर देखकर दहल जाएगा दिल

Mon, 07 Aug 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 07 Aug 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
bus mishap in landslide in bageshwar
bus

चलती बस में 20 सवारियां मौजूद थी। इस बीच बस भूस्‍खलन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयंकर था कि आपका भी दिल दहल जाएगा।

bus mishap in landslide in bageshwar
bus

बागेश्वर से हल्द्वानी जा रही केमू की बस मलबे की चपेट में आकर खाई में गिर गई। राहत की बात रही कि हादसे से पहले ही बस में सवार सभी 20 यात्रियों को चालक-परिचालक ने नीचे उतार लिया था। चालक-परिचालक की सूझबूझ की सभी ने सराहना की है। 

bus mishap in landslide in bageshwar
bus

शनिवार की सुबह करीब 6:30 बजे केमू की बस (यूके 04-541) यात्रियों को लेकर बागेश्वर से हल्द्वानी के लिए रवाना हुई। बस करीब 12 किमी की दूर पौड़ी बैंड के पास पहुंची ही थी कि पहाड़ी से मलबा गिरता देख चालक ने बस को पहले ही सड़क किनारे रोक लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bus mishap in landslide in bageshwar
bus

इसी बीच चालक को जब पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरने का अंदेशा हुआ तो उसने बस को पीछे करना चाहा, लेकिन मलबे के कारण बस पीछे नहीं जा सकी। इस पर चालक किशोर अधिकारी और परिचालक अर्जुन सिंह ने बिना देरी किए बस में सवार सभी 20 यात्रियों को उतार दिया और स्वयं भी वहां से हट गए। जैसे ही यात्री उतरकर पीछे की ओर गए, पहाड़ी से भारी मात्रा में आए मलबे की चपेट में आकर बस खाई में करीब 20 मीटर नीचे चली गई। 

विज्ञापन
bus mishap in landslide in bageshwar
bus

सूचना पर बागेश्वर से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं, मलबा आने से सड़क पर करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा। बाद में जेसीबी से मलबा हटाने के बाद सड़क में यातायात सुचारु हो सका। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed