उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ के आह्वान पर सचिवालय में रक्तदान को पूरा सचिवालय उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर शाम चार बजे तक लोग हाथ में ब्लड बैग लेकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दिनभर में 220 यूनिट रक्तदान हुआ।
सचिवालय में रक्तदान के लिए उमड़ा देहरादून, तस्वीरों में देखें...
2 of 8
blood donation camp in dehradun secretariat
उत्साह इस कदर था कि समय न बचने की वजह से अब कई कर्मचारी श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में ब्लड डोनेशन करने जाएंगे। गृह सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव जुगल किशोर पंत सहित तमाम समीक्षा अधिकारियों, कर्मचारियों, पीएचक्यू से आए पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया।
सचिवालय में रक्तदान के लिए उमड़ा देहरादून, तस्वीरों में देखें...
3 of 8
blood donation camp in dehradun secretariat
बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्तदान शिविर आयोजित हुआ।
सचिवालय में रक्तदान के लिए उमड़ा देहरादून, तस्वीरों में देखें...
4 of 8
blood donation camp in dehradun secretariat
सुबह दस बजे से ही स्वास्थ्य जांच और रक्तदान को लेकर सचिवालय कर्मियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे तक 40 यूनिट रक्तदान होने के दौरान रक्तदान करने वालों की लंबी कतार लग गई।
सचिवालय में रक्तदान के लिए उमड़ा देहरादून, तस्वीरों में देखें...
5 of 8
blood donation camp in dehradun secretariat
गृह सचिव एवं एमडीडीए वीसी आर मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव जुगल किशोर पंत भी इस मुहिम का हिस्सा बने और रक्तदान किया। उत्साह इस कदर था कि शाम चार बजे तक रक्तदान को आने वालों की कतार लगी रही। शाम को समय न बचने की वजह से बाकी कर्मचारी अब श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में रक्तदान करेंगे।