बिग बॉस का कोई सीजन विवादों में ना ऐसा कैसे हो सकता है। इस बार बिग बॉस 11 के एक किरदार पर संत समाज खासा नाराज है। शिवानी दुर्गा की एंट्री को लेकर अखाड़ा परिषद् और संत समाज काफी नाराज है। संतों की मानें तो जो बिग बॉस में जाए वो संत ही नहीं है।
{"_id":"59d5a41d4f1c1bbe538b5d1b","slug":"bigg-boss-11-contestant-in-controversies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवादों में आया बिग बॉस 11 का ये किरदार, इसके पीछे है ये बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादों में आया बिग बॉस 11 का ये किरदार, इसके पीछे है ये बड़ी वजह
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 06 Oct 2017 08:12 AM IST
विज्ञापन
bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
sshivani durga
दरअसल, इससे पहले स्वामी ओम बिग बॉस में जाकर काफी सुर्खियां बटोर चुक हैं। संतों का मानना था उनके टीवी पर इस तरह के व्यवहार ने संतों की छवि खराब की है। ऐसे में संत समाज ने उन्हें फर्जी बताते हुए उन्हें संत मानने से इंकार भी कर दिया था।
akhara parishad
इस बार कथित महिला संत शिवानी दुर्गा की बिग बॉस में एंट्री के विरोध में संतों ने फिर से मोर्चा खोल दिया है। हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि जो संत बिग बॉस में जाए वो संत ही नहीं है। यह संतों का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
akhara parishad
वहीं अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि का कहना है कि अभी कुछ और फर्जी संतों को बाहर किया जाना है। जो पहले बिग बॉस में गए वो अपनी बेइज्जती करवाकर बाहर निकले हैं। ऐसे में जिन संतों को अपनी इज्जत की परवाह नहीं है उनके बारे में कुछ भी कहना बेकार है।
विज्ञापन
हरिद्वार अर्द्घकुंभ
- फोटो : amar ujala
बता दें कि शिवानी दुर्गा वही हैं, जिन्होंने 2015 के कुंभ में अपना अखाड़ा बनाकर बवाल मचा दिया था। ऐसे में अब वह बिग बॉस में आईं हैं तो संत समाज इससे फिर से नाराज है।