अगर प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं तो आपको भी सरकारी कर्मचारियों की तरह पेंशन मिल सकेगी। ये है आसान तरीका...
{"_id":"59d5fe194f1c1b78548b5c77","slug":"private-sector-employee-can-get-pension","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर ऐसा किया तो प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी बुढ़ापे में मिलेगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर ऐसा किया तो प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी बुढ़ापे में मिलेगी पेंशन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 06 Oct 2017 08:11 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ापा पेंशन
- फोटो : demo pics
Trending Videos
पेंशन
केंद्र सरकार की न्यू पेंशन सिस्टम स्कीम प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को एक निश्चित पेंशन की सुविधा देती है। इस लिहाज से नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) काफी बेहतर विकल्प है। एनपीएस में ग्राहक को एक यूनीक परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर दिया जाता है। ग्राहक रिटायरमेंट तक इसमें पैसा जमा करना होता है।
money
- फोटो : money
रिटायरमेंट पर ग्राहक कुल जमा राशि का एक हिस्सा एकमुश्त तौर पर निकाल सकता है। बाकी राशि एक एन्यूटी में निवेश करनी होती है, जिससे रिटायरमेंट के बाद मासिक पेंशन मिलती है। मौत के बाद संपूर्ण राशि उसके द्वारा नामित व्यक्ति को दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
money
एनपीएस के तहत तीन तरह के फंड उपलब्ध हैं। इक्विटी, कॉरपोरेट बांड व सरकारी प्रतिभूतियां। लेकिन ग्राहक केवल दो पॉलिसी में ही निवेश कर सकता है। पहली पॉलिसी एक्टिव च्वाइस या सक्रिय चयन के तहत ग्राहक तीन फंडों में से अपने हिसाब से फंड का चयन निवेश के लिए कर सकता है। इक्विटी फंड में अधिकतम 50 फीसद योगदान के निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
money loss
- फोटो : money loss
दूसरी पॉलिसी ऑटो च्वाइस या स्वत: चयन के तहत तीनों फंडों में ग्राहक की उम्र के आधार पर पूर्व निर्धारित पैटर्न के अनुसार कार्पस का निवेश किया जाता है। कम उम्र की स्थिति में इक्विटी में ज्यादा निवेश होता है। अधिक उम्र होने पर इक्विटी में केवल 10 फीसद निवेश होता है।