पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को ऐसा तोहफा मिला है, जिसे पढ़कर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जानिए क्या है यह खुशखबरी..
2 of 10
पुलिस
- फोटो : file photo
इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर या अन्य पुलिस कर्मियों को शादी की सालगिरह के लिए विशेष छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा इन खास दिनों के लिए भी पुलिस कर्मियों को छुट्टी मिलेगी।
3 of 10
पुलिस
- फोटो : amar ujala /file photo
जिले की कोतवाली, पुलिस थानों और चौकियों में तैनात पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और जवानों को अब अपने बच्चों के जन्मदिन व परिवार में विशेष आयोजन के लिए अवकाश मिलेगा।
एसपी पीएन मीणा ने यह पहल की है। थाना/चौकी में ड्यूटी के साथ ही यात्रा, वीआईपी दौरा, मेला और अन्य आयोजनों में ड्यूटी के चलते पुलिस कार्मिकों को अपने परिवार के साथ समय बिताने का ज्यादा समय नहीं मिल पाता है।
ऐसे में वे कई बार बच्चों के जन्मदिन और अन्य आयोजनों में भी शामिल नहीं हो पाते हैं, लेकिन अब, ऐसा नहीं होगा।