भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तानियों के छक्के छुड़ाने वाले जाबांज सिपाही ही हालत आज क्या हो गई कि उनके पास भरपेट खाने तक के लिए पैसे नहीं है।
#Republic Day: आज इस हाल में है भारत-पाक युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाला जांबाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम बात रहे हैं भारत-पाक युद्ध के योद्धा रहे कैप्टन विजेंद्र गुरुंग जोहड़ी गांव में दयनीय जीवन बिताने को मजबूर हैं। लघु सेवा कमीशन अधिकारी कैप्टन विजेंद्र सिंह गुरुंग ने 3 आसाम में शॉर्ट सर्विस कमिशन के पद पर तैनात थे। 1971 के युद्ध से पहले अखनूर सेक्टर में उनकी बटालियन तैनात थी।
जहां 1971 के भारत युद्ध में जम्मू-कश्मीर के चंब जौरीय क्षेत्र में विजेंद्र कहीं खो गए थे। बताया जाता है कि उन्हें 03 दिसंबर 1971 को जब पाकिस्तान चंब क्षेत्र की रैकी करने पहुंचा था, तब उन्हें कैदी के रूप में वो कई अन्य वीर के साथ ले गये थे।
मामला प्रकाश में आने पर भाजपा नेता गणेश जोशी उनके मिलने गए थे। वहीं जब मीडिया ने इस मामले को सामने लाया तो आज गणतंत्र दिवस के मौके पर सांसद तरूण विजय ने उन्हें 25000 रुपए का चैक से आर्थिक मदद प्रदान की।
जानकारी के मुताबिक, पाक जेल में एक वर्ष से अधिक समय तक उन्होंने खूब यातनाएं झेली। लेकिन वो जैसे-तैसे 1973 में भारत वापस लौट आये थे। लेकिन भारत लौट आने के बाद भी कैप्टन विजेंद्र सिंह गुरुंग की परेशानी कम नहीं हुई।