फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: जाम ने कराई सात दुल्हे राजाओं की फजीहत, शुभ मुहूर्त निकला, शाम को हुई दिन की शादी

Fri, 23 Feb 2018 06:11 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 23 Feb 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
Barat reached to bride home after auspicious muhurat due to traffic jam
barat

जाम का झाम ऐसा फंसा कि, सात बारातों के दुल्हे और बारातियों की खूब फजीहत हुई। शुभ मुहूर्त तो निकल ही गया फिर सुबह होने वाली शादी शाम को करानी पड़ी।

Barat reached to bride home after auspicious muhurat due to traffic jam
barat

टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर बुधवार को धौन के पास बोल्डर गिरने से करीब साढ़े सात घंटे तक ठप रही आवाजाही के चलते मुसाफिरों की जो फजीहत हुई सो हुई सबसे ज्यादा दिक्कत बारातियों को उठानी पड़ी। इस जाम में सात बारातें फंसी थीं। जहां दिन की शादी होनी थी वहां रात की शादी करानी पड़ी। वर-वधू दोनों ही पक्षों को दोबारा भोजन की व्यवस्था करनी पड़ी। इस तरह विवाह में खान-पान का दूना खर्च उठाना पड़ा।

Barat reached to bride home after auspicious muhurat due to traffic jam
barat

उचौलीगोठ गांव के कमल सिंह के बेटे सुरेश सिंह का विवाह मंच के भुवन सिंह की बेटी रेनू से 21 फरवरी को होना था। जाम में फंसने से बारात समय पर नहीं पहुंची और एक दिन की शादी दो दिन में बदल गई। दोपहर एक बजे पहुंचने वाली बारात रात करीब 9:30 बजे पहुंची। रास्ते में बाराती तो भूखे-प्यासे रहे ही, वहीं वधू पक्ष का दिन में बना भोजन बर्बाद हो गया और रात को दोबारा भोजन बनाया गया। शादी का नया मुहूर्त निकालकर रात करीब 10.55 बजे विवाह की रस्म पूरी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Barat reached to bride home after auspicious muhurat due to traffic jam
barat

दिन की शादी के कारण बारातियों के लिए बिस्तर का इंतजाम नहीं किया गया था। जैसे-तैसे एक टेंट हाउस से इंतजाम कराया। बारात बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे 111 किलोमीटर दूर उचौलीगोठ वापस पहुंची। वहीं वर पक्ष भी प्रीतिभोज नहीं करा सका। उनका प्रीतिभोज के लिए बनाया खाना भी बर्बाद हो गया। प्रीतिभोज बुधवार रात को ही था। इसके लिए भोजन तैयार करने से लेकर कई व्यवस्थाएं की गई थीं, मगर 400 लोगों का भोजन बर्बाद गया। अब प्रीतिभोज की तिथि भी आगे बढ़ा दी गई है। इस प्रकार दोनों ही पक्षों को भारी परेशानियां उठानी पड़ी और शादी का दोगुना खर्च उठाना पड़ा।

विज्ञापन
Barat reached to bride home after auspicious muhurat due to traffic jam
barat

बुधवार को फुरकियाझाला से दियूरी गांव जाने वाली बारात भी जाम के कारण समय से नहीं पहुंच सकी। सड़क खुलने के इंतजार में कुछ बाराती थक-हारकर रास्ते से ही लौट गए, जबकि अन्य बारातियों को करीब आठ किमी पैदल चलना पड़ा। फुरकियाझाला के लाल सिंह के बेटे राजू का विवाह दियूरी के पान सिंह की बेटी चंदा से 21 फरवरी को था। बारात दिन की थी, लेकिन समय पर नहीं पहुंची। तीन घंटे तक बस्टिया मझेड़ा में जाम में फंसने के बाद बाराती यहां से पैदल ही आगे बढ़े। कई बाराती धौन से बजौन मोड़ तक करीब नौ किमी पैदल चले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed