{"_id":"59d695e94f1c1b9f538b5f6b","slug":"banks-will-give-100-percent-loan-on-old-car-in-festival-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुरानी कार खरीदने पर आपको इन बैंकों से मिलेगा 100% तक लोन, बस करना होगा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी कार खरीदने पर आपको इन बैंकों से मिलेगा 100% तक लोन, बस करना होगा ये काम
Fri, 06 Oct 2017 06:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 06 Oct 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप महंगी कार के लिए लोन नहीं ले सकते हैं तो इस फेस्टिवल सीजन में पुरानी कार से भी अपना सपना पूरा कर सकते हैं। इस बार बैंकों ने ग्राहकों की मांग को देखते हुए पुरानी कारों पर 80 से 100 प्रतिशत तक लोन देने की योजनाएं शुरू की हैं। इसके तहत पांच से सात साल तक लोन लिया जा सकता है।
2 of 6
loan
फेस्टिवल सीजन में एचडीएफसी बैंक ने 100 प्रतिशत तक लोन देने की योजना शुरू की है। लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने पुरानी कारों पर सात साल तक का लोन देने की स्कीम शुरू की है। एसबीआई 85 प्रतिशत रकम पर लोन दे रहा है।
3 of 6
bank holiday
बाकी 15 प्रतिशत रकम ग्राहक को खुद देनी होगी। इसी प्रकार आईसीआईसीआई बैंक कार की कीमत का 80 प्रतिशत तक लोन दे रहा है और लोन की अधिकतम अवधि पांच वर्ष है। एसबीआई के चीफ मैनेजर एके सिंह के मुताबिक पुरानी कारों पर ग्राहक आसानी से लोन ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
डेमो
- फोटो : demo pic
पुरानी कार के लिए लोन को आप ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया में बैंक की वेबसाइट पर आपको पर्सनल जानकारी के साथ ही कार की भी पूरी जानकारी भरनी होगी। ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको बैंक जाना होगा और कार की पूरी जानकारी और अपनी लोन से संबंधित कागजी कार्रवाई पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
5 of 6
aadhar card
पुरानी कार के लोन के लिए आवेदक की आयु 21 वर्ष से कम और 70 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। लोन अप्रूव करने से पहले आवेदक के आय के स्त्रोत भी देखे जाते हैं। जिसके आधार पर यह तय होता है कि आपको कितना लोन मिल सकता है। लोन लेने के लिए वोटर आईडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड की फोटोकॉपी जरूरी है। इसके अलावा आय के प्रमाण के तौर पर तीन महीने की सैलरी स्लिप, फॉर्म-16 या आईटीआर, बैंक स्टेटमेंट और दो पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।