{"_id":"5ac7a6224f1c1bbc618b5e3b","slug":"bad-news-for-housing-for-all-applicants","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर का सपना देख रहे लोगों की उम्मीदों को लगा झटका, नहीं मिलेगा PM मोदी की इस स्कीम का फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर का सपना देख रहे लोगों की उम्मीदों को लगा झटका, नहीं मिलेगा PM मोदी की इस स्कीम का फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पीएम मोदी की इस स्कीम से घर बनाने का सपना देख रहे लोगों की उम्मीदों को बैंकों ने झटका दिया है।
2 of 5
bank
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपना मकान का सपना देख रहे स्थानीय निवासियों को बैंक से झटका लगा है। भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा ने नगर पंचायत की ओर से भेजे गए सभी आवेदन पत्र यह कहकर लौटा दिए कि औपचारिकताएं पूर्ण नहीं हैं। वहीं, नगर पंचायत का कहना है कि भारत सरकार की गाइड लाइन पर ठीक बैठ रहे आवेदन पत्रों को बैंक को भेजा गया था।
3 of 5
Apply
शुक्रवार को नगर पंचायत कीर्तिनगर के सभागार में इसी परिप्रेक्ष्य में नगर पंचायत, बैंक अधिकारियों व प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदकों की बैठक आयोजित की गई। हालांकि बैठक कोई नतीजा नहीं निकला। बैठक में नगर पंचायत ने बताया कि उक्त योजना के लिए 40 आवेदकों ने फार्म जमा कराए थे। गाइड लाइन के आधार पर 27 आवेदकों की छटनी कर एसबीआई को आवेदन पत्र प्रेषित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अप्रैल माह में भवन निर्माण के लिए पहली किश्त जारी होनी थी, लेकिन बैंक ने मार्च के अंतिम दिन सारे फार्म लौटा दिए। वहीं बैंक के शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार ने सफाई दी कि उनको मिली गाइडलाइन में उल्लेखित है कि भूमि स्वामी महिला को होना चाहिए। उसके नाम रजिस्ट्री होनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
loan
नए भवन के लिए ऋण दिया जाएगा। गाइड लाइन पर खरा न उतरने पर फार्म लौटाए गए। आवेदकों ने नगर पंचायत अध्यक्ष कल्पना कठैत और शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार के सामने नाराजगी जताते हुए शीघ्र उचित निर्णय लेने की मांग की। सभासद जया कुमाई, मोनिका राज, केसी पैन्यूली, रेखा कैंतुरा, प्रवीण देवी, प्रेम प्रकाश मेहता और जीआरपी थपलियाल ने आरोप लगाया कि बैंक अधिकारी केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजना पर काम करने को तैयार ही नही है और अपनी गाइडलाइन थोप रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।