{"_id":"5d09ca568ebc3e5e403df80c","slug":"auli-shahi-shadi-five-crore-rupees-foreign-flowers-decoration-in-gupta-brothers-sons-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में शाही शादी: 200 करोड़ की रॉयल वेडिंग के लिए 5 करोड़ के फूलों से सजी औली, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में शाही शादी: 200 करोड़ की रॉयल वेडिंग के लिए 5 करोड़ के फूलों से सजी औली, तस्वीरें...
प्रमोद समेवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 20 Jun 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
औली में शाही शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने में प्राकृतिक खूबसूरती समेटे औली इन दिनों खास नजर आ रही है। यहां जगह-जगह रोपे गए विदेशी रंग-बिरंगे फूल अपनी खूबसूरती और महक से औली के प्राकृतिक सुंदरता को चार चांद लगा रहे हैं। औली की मखमली ढलानों पर की गई विभिन्न कलाकृतियां भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
2 of 6
औली में शाही शादी
- फोटो : अमर उजाला
गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी के लिए औली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शीतकाल में बर्फ से ढकी औली जहां चांदी के मुकुट की तरह चमकती है, वहीं ग्रीष्मकाल में हरी मखमली घास हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है, मगर इन दिनों औली की इन खूबसूरत ढलानों पर मखमली घास के अलावा कई ऐसे रंग-बिरंगे फूल खिले हैं।
3 of 6
औली में शाही शादी
- फोटो : अमर उजाला
ये यहां पहुंच रहे लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी के लिए चल रही विशेष सजावट यहां की खूबसूरती पर चार चांद लगा रही है। शादी समारोह का स्वागत कक्ष और शादी मंडप को विशेष प्रकार की कलाकृतियों और फूलों से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
औली में शाही शादी
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों के साथ ही औली के सैरसपाटे पर पहुंच रहे पर्यटकों में विवाह स्थल के साथ सेल्फी खींचने की होड़ मची हुई है। कहीं पर दूर तक फैली फूलों की क्यारियां तो कहीं पानी के कृत्रिम झरने भी बने हैं।
विज्ञापन
5 of 6
औली में शाही शादी
- फोटो : अमर उजाला
कहीं बुग्याल के बीच आराम फरमाता विदेशी नागरिक का स्टेच्यू और हाथों में थामी बांसुरी लोगों को रोमांचित कर रही है। शाही शादी स्थानीय लोगों के बीच कौतूहल का विषय बनी हुई है। लोग औली में चल रही शादी की तैयारियों को करीब से देखने पहुंच रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।