फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: एटीएम का ये बटन कर सकता है कंगाल, DSP बोले- हम सब करते हैं ऐसी गलतियां, इस नंबर को रखें याद

Sun, 25 Dec 2022 05:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 25 Dec 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
ATM fraud sextortionin cases icreased DSP Ankush Mishra told how to avoid cyber fraud Dehradun Uttarakhand
डीएसपी अंकुश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

एटीएम से पैसे निकालते समय बटनों का चुनाव भी आपको साइबर ठगी (एटीएम फ्रॉड) से बचा सकता है। बटन मेटल की जगह प्लास्टिक के हैं तो आपके साइबर ठगी का शिकार होने की संभावना ज्यादा है। बटनों की थर्मल इमेज बनाकर साइबर ठग आपके गोपनीय पिन का पता लगा सकते हैं।

साइबर ठगों के इस नए पैंतरे की जानकारी शनिवार को अमर उजाला कार्यालय आए डीएसपी एसटीएफ अंकुश मिश्रा ने दी। डीएसपी अंकुश मिश्रा ने बताया कि साइबर ठगों ने इन दिनों थर्मल इमेज को नया हथियार बनाया है। उन्होंने बताया कि जब कोई एटीएम में पैसे निकालने जाता है तो उसकी अंगुलियों से थर्मल एनर्जी (शरीर की ऊर्जा) बटनों में चली जाती है।

पीछे से आया साइबर ठग थर्मल इमेज कैमरे से इसकी फोटो खींच लेता है। इस फोटो में छोटे-बड़े चार बिंदू आते हैं। इसमें सबसे छोटा बिंदू वह बटन है जिसे पहले दबाया गया होता है। सबसे बड़ा बिंदू दर्शाता है कि यह बटन सबसे बाद में दबाया गया था। इसी तरह बीच के दो बटनों का भी पता लगाया जा सकता है। 

ATM fraud sextortionin cases icreased DSP Ankush Mishra told how to avoid cyber fraud Dehradun Uttarakhand
डीएसपी अंकुश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

यह ऊर्जा मेटल के बटनों पर 40 से 50 सेकेंड तक रहती है। इस अवधि के बाद यदि कोई साइबर ठग एटीएम कक्ष में आता है तो उसे थर्मल इमेज नहीं मिलती। लेकिन, प्लास्टिक के बटनों पर थर्मल एनर्जी काफी देर तक रहती है।

ATM fraud sextortionin cases icreased DSP Ankush Mishra told how to avoid cyber fraud Dehradun Uttarakhand
डीएसपी अंकुश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

इससे अगले दो-चार मिनट तक भी थर्मल इमेज खींची जा सकती हैं। ऐसे में आसानी से डेबिट कार्ड का पिन पता किया जा सकता है। डीएसपी मिश्रा ने इसके बचाव के भी कई तरीके बताए। इसके अलावा उन्होंने कई ऐसे तरीके बताए जिनसे मौजूदा समय में साइबर ठगों के जाल से बचा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ATM fraud sextortionin cases icreased DSP Ankush Mishra told how to avoid cyber fraud Dehradun Uttarakhand
डीएसपी अंकुश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

ऐसे बच सकते हैं एटीएम फ्रॉड से 
-कोशिश करें कि पैसे वहां से निकालें जहां मेटल के बटन हों। पैसे निकालने के बाद एकाएक कई बटनों को दबा दें।
-ऐसे एटीएम से पैसा निकालें जिनमें डेबिट कार्ड का पिन स्क्रीन की शुरूआत में ही मांग लिया जाता हो। इससे ट्रांजेक्शन में देर लगेगी और थर्मल एनर्जी बटनों से हट जाएगी। 
-पीछे खड़ा व्यक्ति पिन न देख सके इसके लिए दूसरे हाथ से कीपैड को ढक लें। 
-नई एटीएम मशीनों का प्रयोग करें जहां पर कीपैड के ऊपर कवर हो। 

ये भी पढ़ें...Dehradun: सामूहिक धर्मांतरण में ईसाई मिशनरी से जुड़े सात लोगों पर केस, BJP समेत हिंदू संगठनों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
ATM fraud sextortionin cases icreased DSP Ankush Mishra told how to avoid cyber fraud Dehradun Uttarakhand
डीएसपी अंकुश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

साइबर ठगी होने पर याद रखें डॉयल 1930
किसी भी तरह की साइबर ठगी हो। आपके खाते से पैसे निकलें हो या एटीएम फ्रॉड हुआ हो। सेक्सटॉर्शन के शिकार हों या आपको लॉटरी का झांसा देकर ठगा गया हो। ऐसा कुछ भी होने पर वित्तीय साइबर हेल्पलाइन डॉयल 1930 को याद रखें। इस पर जल्द से जल्द शिकायत करेंगे तो आपके पैसे वापस आने की संभावना बढ़ जाएगी। इस नंबर को आप किसी वैश्विक घटना या जन्म वर्ष याद रख सकते हैं। मसलन, 1930 में विश्व की सबसे बड़ी मंदी आई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed