फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Case against seven people associated with Christian missionary in mass conversion

Dehradun: सामूहिक धर्मांतरण में ईसाई मिशनरी से जुड़े सात लोगों पर केस, BJP समेत हिंदू संगठनों ने निकाला जुलूस

Sun, 25 Dec 2022 03:30 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला (देहरादून) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Dec 2022 03:30 AM IST
सार

देवढुंग क्षेत्र में एक एनजीओ के नवनिर्मित भवन में एक समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें बाहर से आए धर्म विशेष के लोगों ने नेपाली मूल के करीब एक दर्जन लोगों सहित कुछ स्थानीय लोगों को आमंत्रित किया था। ग्रामीणों ने वहां पहुंच कर सामूहिक धर्मांतरण करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Dehradun Case against seven people associated with Christian missionary in mass conversion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवढुंग क्षेत्र में एक एनजीओ के नवनिर्मित भवन में सामूहिक धर्मांतरण कराए जाने के मामले में पुलिस ने ईसाई मिशनरी से जुड़े सात लोगों के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


बीते दिन देवढुंग क्षेत्र में एक एनजीओ के नवनिर्मित भवन में एक समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें बाहर से आए धर्म विशेष के लोगों ने नेपाली मूल के करीब एक दर्जन लोगों सहित कुछ स्थानीय लोगों को आमंत्रित किया था। ग्रामीणों ने वहां पहुंच कर सामूहिक धर्मांतरण करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस मामले में शुक्रवार देर रात पुलिस ने विश्व हिंदु परिषद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत की तहरीर पर नेपाली मूल के जगदीश सहित ईसाई मिशनरी के कुल सात लोगों के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

विज्ञापन

भाजपा व हिंदू संगठनों ने निकाला जुलूस
दूसरी ओर भाजपा सहित हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, जिसमें गरीब ग्रामीणों को लालच देकर धर्मांतरण कराने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान उपेंद्र असवाल, सुनील भंडारी, बृजमोहन चौहान, अमित नौडियाल, पवन नौटियाल, भगवान शर्मा, बलवीर राणा, सोनू कपूर, राजपाल पंवार मौजूद रहे।

व्यापारियों ने एक घंटे रखा बाजार बंद
धर्मातंरण के विरोध में पुरोला के व्यापारियों ने एक घंटे बाजार बंद रखा। व्यापारियों का कहना था कि देवभूमि में इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों ने दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक बाजार बंद रखकर विरोध जताया। व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चौहान ने धर्मांतरण मामले के दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन

धर्मांतरण के मामले में ईसाई मिशनरी सहित कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में विवेचना जारी है। तथ्य जुटाए जा रहे हैं। -सुरेंद्र भंडारी, सीओ बड़कोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed