फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने ATM के बारे में नहीं जानते हैं ये बात तो रह जाएंगे इस बड़े फायदे से महरूम

Mon, 09 Apr 2018 07:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Apr 2018 07:10 AM IST
विज्ञापन
ATM Card New Important Information
ATM
अगर आप अपने एटीएम कार्ड के बारे में यह बात नहीं जानते हैं तो बड़े फायदे से महरूम रह जाएंगे।
ATM Card New Important Information
एसबीआई डेबिट कार्ड यूजर
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों को फर्जीवाड़े से बचाने के लिए एक नई सेवा शुरू की है। उपभोक्ता के पास स्मार्ट फोन हो तो वह अपने एटीएम कार्ड को ऑन या ऑफ कर सकेगा। इसके लिए स्मार्ट फोन पर एसबीआई क्विक एप बैंक में पंजीकृत मोबाइल नंबर से ही डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड करने के बाद इसमें पंजीकरण करना होगा। एप में उस नंबर को डालना होगा जिसमें ग्राहक नेट बैंकिंग की सुविधा का प्रयोग कर रहा है।
ATM Card New Important Information
एसबीआई डेबिट कार्ड यूजर
क्विक एप के जरिये एटीएम कार्ड को कंट्रोल किया जा सकेगा। एप आपको एटीएम कार्ड ब्लॉक करने, ऑन या ऑफ करने और एटीएम पिन जेनरेट करने की सुविधा देता है। एप में अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय स्तर पर एटीएम को संचालित करने का विकल्प भी दिया गया है। अगर आप चाहते हैं कि एटीएम कार्ड सिर्फ पास (प्वाइंट आफ सेल) मशीन में काम करे और एटीएम में न करे तो भी आप विकल्प पर जाकर चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ATM Card New Important Information
mobile
एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक आरके सिंह ने बताया कि अभी तक सिर्फ मिस्ड कॉल और एसएमएस बैंकिंग एप था। खाते में शेष राशि जानने के साथ ही पिछले दस लेनदेन का विवरण जान सकते थे साथ ही चेकबुक के लिए अनुरोध भी कर सकते थे। इस एप को अपडेट करते हुए एटीएम के लिए विशेष फीचर दिया गया है।
विज्ञापन
ATM Card New Important Information
sbi
क्विक एप में कार और गृह ऋण, प्रधानमंत्री सोशल सिक्योरिटी स्कीम, एटीएम कार्ड ब्लॉकिंग, एटीएम कार्ड स्विच ऑन-ऑफ, पिन जेनरेटेड, बैलेंस इंक्वायरी, मिनी स्टेटमेंट, चेकबुक के लिए आवेदन, छह माह के ई-स्टेटमेंट आदि की सुविधा भी उपलब्ध है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed