{"_id":"5e14b30a8ebc3e87ed670a19","slug":"anganwadi-workers-protest-and-argument-with-police-during-rainfall-in-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश में छाता लेकर सड़कों पर उतरीं सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, कराई पुलिस की परेड, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में छाता लेकर सड़कों पर उतरीं सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, कराई पुलिस की परेड, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देहरादून में मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया लेकिन पुलिस ने उनको सचिवालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इस पर पुलिस और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हुई।
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कड़ाके की ठंड और बारिश के बीच कई देर तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वहीं पर डटी रहीं। बाद में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग पूरी न होने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत परेड ग्राउंड पर एकत्र हुई।
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहां से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में सचिवालय कूच किया। पुलिस ने उन्हें सचिवालय से पहले सुभाष रोड पर रोक दिया। जिस पर पुलिस और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देर तक वहीं विरोध प्रदर्शन करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बाद में सिटी मजिस्ट्रेट वहां पहुंचे और उनको समझाने का प्रयास किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों में संघ के प्रदेश महामंत्री सुशीला खत्री, देहरादून जिलाध्यक्ष नीना तोमर, पौड़ी जिलाध्यक्ष आभा गुप्ता, टिहरी जिलाध्यक्ष राजमति नेगी, लक्ष्मी नरेंद्रनगर ब्लॉक अध्यक्ष, नैनीताल जिलाध्यक्ष अंजू सागर, यमकेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश्वरी रावत, अर्चना शर्मा, सुधा शर्मा, भूमा देवी, रविता चौहान, सुनीता राणा आदि शामिल रहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।