फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश में छाता लेकर सड़कों पर उतरीं सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, कराई पुलिस की परेड, तस्वीरें...

Tue, 07 Jan 2020 10:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Jan 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi Workers Protest and Argument with police during rainfall in dehradun
- फोटो : अमर उजाला

देहरादून में मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया लेकिन पुलिस ने उनको सचिवालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इस पर पुलिस और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हुई। 

Anganwadi Workers Protest and Argument with police during rainfall in dehradun
- फोटो : अमर उजाला

कड़ाके की ठंड और बारिश के बीच कई देर तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वहीं पर डटी रहीं। बाद में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग पूरी न होने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत परेड ग्राउंड पर एकत्र हुई। 

Anganwadi Workers Protest and Argument with police during rainfall in dehradun
- फोटो : अमर उजाला

वहां से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में सचिवालय कूच किया। पुलिस ने उन्हें सचिवालय से पहले सुभाष रोड पर रोक दिया। जिस पर पुलिस और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देर तक वहीं विरोध प्रदर्शन करती रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anganwadi Workers Protest and Argument with police during rainfall in dehradun
- फोटो : अमर उजाला

बाद में सिटी मजिस्ट्रेट वहां पहुंचे और उनको समझाने का प्रयास किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Anganwadi Workers Protest and Argument with police during rainfall in dehradun
- फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शनकारियों में संघ के प्रदेश महामंत्री सुशीला खत्री, देहरादून जिलाध्यक्ष नीना तोमर, पौड़ी जिलाध्यक्ष आभा गुप्ता, टिहरी जिलाध्यक्ष राजमति नेगी, लक्ष्मी नरेंद्रनगर ब्लॉक अध्यक्ष, नैनीताल जिलाध्यक्ष अंजू सागर, यमकेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश्वरी रावत, अर्चना शर्मा, सुधा शर्मा, भूमा देवी, रविता चौहान, सुनीता राणा आदि शामिल रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed