फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मसूरी में बारिश तो धनोल्टी और औली में बर्फबारी, 180 गांव में बिछी बर्फ की सफेद चादर, तस्वीरें...

Tue, 07 Jan 2020 09:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Jan 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Tourists Enjoy Fresh SnowFall in Mussoorie and Dhanaulti See uttarakhand Awesome View
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यही सही समय है। औली, मसूरी और धनोल्टी की वादियां बर्फ से सराबोर हो गई हैं। बर्फीली वादियों का लुत्फ उठाने के लिए हजारों पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। उत्तरकाशी और चमोली जिले के करीब 180 गांव बर्फ में कैद हो गए हैं। तस्वीरें देखिए...

Tourists Enjoy Fresh SnowFall in Mussoorie and Dhanaulti See uttarakhand Awesome View
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तापमान में भारी गिरावट होने के कारण लोगों का हाल बेहाल है। देश-विदेश से आए पर्यटक होटल में दुबकने को मजबूर हैं। दो दिन पहले हुई बर्फबारी के कारण आज तक भी वहां थोड़ी बर्फ जमी हुई है। वहीं प्रशासन ने धनोल्टी जाने वाला रास्ता बंद कर दिया है। 

Tourists Enjoy Fresh SnowFall in Mussoorie and Dhanaulti See uttarakhand Awesome View
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

मसूरी और धनोल्टी में बर्फबारी के अलर्ट के चलते अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। सीओ मसूरी को मसूरी में कैंप करने को कहा गया है, ताकि सैलानियों को किसी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। मसूरी में दबाव बढ़ने की स्थिति में दून से ही यातायात डायवर्ट करने की तैयारी है। धनोल्टी में तापमान -02 डिग्री पर पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tourists Enjoy Fresh SnowFall in Mussoorie and Dhanaulti See uttarakhand Awesome View
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उधर, चमोली जिले में एक बार फिर सुदूरवर्ती गांव बर्फ के आगोश में आने से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। जिले में लगभग 80 गांवों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। पैदल रास्ते, पानी के स्रोत भी जम गए हैं। जिससे ग्रामीणों को आवाजाही और पीने के पानी की दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
Tourists Enjoy Fresh SnowFall in Mussoorie and Dhanaulti See uttarakhand Awesome View
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी से जोशीमठ-औली, जोशीमठ-बदरीनाथ-माणा, चमोली-मंडल-ऊखीमठ,  घाट-रामणी और कर्णप्रयाग-गैरसैंण मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। जोशीमठ-मलारी हाईवे पर भी तपोवन से आगे भारी मात्रा में बर्फ जमने से सेना के वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed