Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MP Trivendra inaugurates new crushing season at Doiwala Sugar Mil target for crushing 25 Lakh quintals

डोईवाला चीनी मिल: सांसद त्रिवेंद्र ने किया नए सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य

Sun, 22 Nov 2026 11:22 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 22 Nov 2026 11:22 AM IST
सार

सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि डोईवाला चीनी मिल क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और किसानों की आजीविका से जुड़ा महत्वपूर्ण संस्थान है। मिल को आधुनिक स्वरूप देने की जरूरत है। इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
MP Trivendra inaugurates new crushing season at Doiwala Sugar Mil target for crushing 25 Lakh quintals
डोईवाला चीनी मिल में नए पेराई सत्र का शुभारंभ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डोईवाला चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई के लक्ष्य के साथ मिल की मशीनें एक बार फिर चल पड़ीं। सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्रेन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मिल परिसर में उत्साह का माहौल रहा। जनप्रतिनिधियों और मिल अधिकारियों ने नए सत्र को किसानों तथा मिल के लिए बेहतर साबित होने की उम्मीद जताई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों और कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना आवश्यक है। सरकार का प्रयास है कि मिल की व्यवस्थाओं में सुधार हो और किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलें। पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि डोईवाला चीनी मिल केवल एक औद्योगिक संस्थान नहीं, बल्कि क्षेत्र की पहचान और शान है। इसके विकास और विस्तार के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। मिल को आगे बढ़ाने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी, ताकि किसानों को लाभ मिलने के साथ ही क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिल सके।
विज्ञापन


देहरादून: हॉटस्पॉट का डेटाबेस बना मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने की तैयारी, लगेंगे अर्ली वार्निंग सिस्टम
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी मिल की अधिशासी निदेशक अपर्णा ढौंढियाल  ने बताया कि इस पेराई सत्र में 59 क्रय केदो से  गन्ना पेराई कार्य को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने की योजना बनाई गई है। इस दौरान करीब 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधन का प्रयास रहेगा कि किसानों को गन्ना आपूर्ति और तौल से संबंधित किसी तरह की परेशानी न हो तथा पेराई कार्य सुचारु रूप से चलता रहे।

इससे पहले आचार्य मधुसूदन पांडेय, राकेश जोशी, विकास कला और पंडित जितेंद्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद अतिथियों ने क्रेन कैरियर में गन्ना डालकर नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान मिल में सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed