फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमित शाह ने कहा, ‘कांग्रेस के चूहे खा गए एक लाख करोड़ का घोटाला’, लोग बाले ‘वाड्रा-वाड्रा’

Sun, 03 Feb 2019 10:58 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Feb 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
Amit shah said congress mouse ate public money in bjp trishakti sammelan
amit shah

त्रिशक्ति सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपनी रौं में थे। उत्तराखंड में चूंकि मुकाबला सिर्फ कांग्रेस से है, इसलिए हमले सिर्फ गांधी परिवार पर थे। इस क्रम में एक के बाद एक हमले किए। एक कदम आगे निकलकर वह एक मामले में कांग्रेस के चूहों का जिक्र कर बैठे। 

Amit shah said congress mouse ate public money in bjp trishakti sammelan
त्रिशक्ति सम्मेलन में पहुंचे कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा-पांच साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने डीबीटी के जरिये एक लाख करोड़ का घोटाला रोका। स्वर्गीय राजीव गांधी कहा करते थे-दिल्ली से एक रुपया भेजा जाता है, लेकिन जनता तक 15 पैसे ही पहुंचते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवाल किया-यह 85 पैसे कौन खा जाता था, तो आवाज आई ‘वाड्रा-वाड्रा’। 

Amit shah said congress mouse ate public money in bjp trishakti sammelan
त्रिशक्ति सम्मेलन में अमित शाह

शाह बोले तो कुछ नहीं, लेकिन मुस्कराए बगैर नहीं रहे। फिर कहा-एक लाख करोड़ का घोटाला कांग्रेस के चूहे धीरे-धीरे खा रहे थे। शाह के भाषण में स्वर्गीय राजीव गांधी से लेकर प्रियंका तक की चर्चा हुई। राहुल गांधी पर तो सबसे ज्यादा बात हुई ही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amit shah said congress mouse ate public money in bjp trishakti sammelan
amit shah

उनकी खेती किसानी पर समझ से लेकर बजट पेश होते समय तक की भाव भंगिमा को शाह ने रोचक अंदाज में सुनाया। उन्होंने कहा-टीका टिप्पणी किए बगैर हमने डीबीटी किया। ऐसे वृद्घ पाए गए, जिनका नाम नहीं था। ऐसी विधवाएं पाईं, जिनका जन्म नहीं हुआ था। 

विज्ञापन
Amit shah said congress mouse ate public money in bjp trishakti sammelan
amit shah

मीडिया का भी इस ओर ध्यान नहीं था। वह बोफोर्स, टूजी घोटालों में व्यस्त था। उन्होंने कहा-अब दिल्ली से एक रुपया चलता है, तो पूरा एक रुपया जनता तक पहुंचता भी है। उन्होंने भाजपा के खिलाफ गठबंधन का भी जिक्र किया और कहा-सभी अपने अपने राज्यों के नेता है। भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पडे़गा। वह पहले से बडे़ जनादेश के साथ सत्ता में आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed